![]()
कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के छोटा लखनपुर, शारदा नगर में रविवार शाम यूनिवर्सिटी के 22 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। वह एक छात्रा के साथ हॉस्टल में आमने-सामने के कमरों में रहता था। दर्शन से लौटने के कुछ देर बाद छात्र अपने कमरे में चला गया था। कुछ देर बाद छात्रा उसके कमरे पर पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया। छात्र को कमरे में बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे तत्काल हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए गए थे पुलिस के मुताबिक, छात्र और छात्रा शनिवार को नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए गए थे। दोनों रविवार शाम करीब 5 बजे हॉस्टल लौटे। इसके बाद छात्र अपने कमरे में चला गया और छात्रा अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद छात्रा उसे खाना देने पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद होने और कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। तीन महीने पहले हॉस्टल में रहने आया था मृतक आदित्य शर्मा मूलरूप से जम्मू का रहने वाला था। वह कानपुर यूनिवर्सिटी में रेडियोलॉजिस्ट की द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता विजय कुमार शर्मा डिफेंस में तैनात हैं। आदित्य परिवार का इकलौता बेटा था। केयरटेकर सुनील कुमार के मुताबिक, आदित्य करीब तीन महीने पहले शारदा नगर स्थित हॉस्टल में रहने आया था। उसके साथ रहने वाली छात्रा ने भी हॉस्टल में कमरा लिया था। दोनों ने उस समय खुद को भाई-बहन बताया था और आमने-सामने के कमरे किराये पर लिए थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच घटना की जानकारी केयरटेकर सुनील कुमार ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रावतपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों और केयरटेकर से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस छात्र की मौत के कारणों की जांच कर रही है। मौके से किसी सुसाइड नोट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एसीपी बोले- मौत की वजह पता लगाने के लिए जांच जारी एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि छात्र मूलरूप से जम्मू का रहने वाला था और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। दोनों रविवार शाम दर्शन से लौटे थे। छात्र की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कानपुर में यूनिवर्सिटी छात्र ने गर्लफ्रेंड के सामने लगाई फांसी:नीम करौली दर्शन से लौटे, रेडियोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था आदित्य