![]()
झांसी में लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह से तेज धूप खिली है। इस वजह से गर्मी और उमस बढ़ गई है। न तो अंदर के अंदर चैन है और न ही बाहर। कूलर-पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिन में एक से दाे बार बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। सुबह 9 बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बारिश होने के बाद राहत मिली थी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण पिछले दिनों झांसी में बारिश हुई थी। शुक्रवार को भी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद पारा तेजी से नीचे गिर गया था और गर्मी से राहत मिली थी। मगर शनिवार को पूरे दिन तेज धूप खिली रही। आज सुबह से भी तेज धूप खिली है। बारिश के बाद तेज धूप खिलने से उमस और गर्मी बढ़ गई है। इससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार- झांसी में रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 40 से कम रहेगा पारा भरारी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने बताया- झांसी में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं का प्रभाव कम हो गया है। अब तापमान बढेगा, लेकिन अभी एक दो दिन तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। मानसून भी तेजी से यूपी की ओर बढ़ रहा है। इससे अच्छी बारिश होगी।
Source link
झांसी में आज बारिश का अलर्ट:तेज धूप की वजह से गर्मी और उमस बढ़ी, अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा