घर के सामने तालाब में गिरने से मजदूर की मौत:कानपुर में तालाब में उतराता मिला शव, मां के साथ रहता था


कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के गढ़ी भीमसेन गांव में रविवार को घर के सामने स्थित तालाब में फिसलकर गिरने से 35 वर्षीय मजदूर की डूबकर मौत हो गई। काफी देर बाद ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शिनाख्त गढ़ी भीमसेन निवासी रामदयाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूरी और पेंटिंग कर चलाता था परिवार रामदयाल मजदूरी के साथ पेंटिंग का काम करता था। इसी से वह अपना और अपनी मां का भरण-पोषण करता था। भाई विकास के मुताबिक, रविवार को रामदयाल घर के आसपास ही था। इसी दौरान वह किसी तरह घर के सामने बने तालाब में फिसलकर गिर गया। तालाब में पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। रामदयाल के तालाब में गिरने की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। काफी देर बाद ग्रामीणों की नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही मां जगरानी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता की पहले ही हो चुकी है मौत, मां के साथ रहता था परिजनों के मुताबिक, रामदयाल के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार में अब उसकी मां जगरानी और रामदयाल ही थे। ग्रामीणों के मुताबिक, रामदयाल नशे का आदी था और इसी वजह से उसकी शादी भी नहीं हुई थी। वह मजदूरी और पेंटिंग का काम कर किसी तरह अपना और मां का गुजारा करता था। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *