नेटवर्क समस्या से परेशान युवक टावर पर चढ़ा, VIDEO:कन्नौज के सलेमपुर में घंटों किया ड्रामा; बोला- समस्या का समाधान होगा तब उतरेंगे

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बुधवार शाम मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान एक युवक निजी कंपनी के टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश पर युवक नीचे उतरा। अब जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, सलेमपुर निवासी…

Read More

संभल में हाईवे जाम करने पर 29 लोगों पर FIR:महिला की मौत के बाद परिजनों ने प्रदर्शन किया था, पुलिस से नोकझोंक हुई

संभल में आगरा-मुरादाबाद हाईवे जाम करने के मामले में 29 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें पांच महिलाएं और बसपा के पूर्व अध्यक्ष के बेटे सहित नौ नामजद व्यक्ति तथा 20 अज्ञात लोग शामिल हैं। यह कार्रवाई एक महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों द्वारा हाईवे…

Read More

सपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को धक्का देकर किया प्रदर्शन:पीएम मोदी के ईंधन कम यूज करने वाले बयान का विरोध, कहा- योगी-मोदी राज में धक्का मारो

मऊ के घोसी तहसील क्षेत्र में मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी एक्सयूवी गाड़ी को सड़क पर धक्का मारते हुए नारेबाजी की, जिससे राहगीरों का ध्यान आकर्षित हुआ और बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन देखने के लिए जमा हो गए। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Read More

रुचिवीरा के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:मुरादाबाद में सपा सांसद के घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं BJP की महिला कार्यकर्ता

संसद में महिला आरक्षण बिल में संशोधन का विरोध करने की वजह से भाजपा महिला मोर्चा ने मुरादाबाद में सपा सांसद रुचिवीरा के घर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भाजपा महिला मोर्चा की 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता सपा सांसद के सिविल लाइंस स्थित आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठी हैं। शहर…

Read More

सहारनपुर में डीएम कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का प्रदर्शन:जनगणना ड्यूटी अपने कार्यक्षेत्र में लगवाने की मांग, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर में जनगणना-2027 की ड्यूटी को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने नाराजगी व्यक्त की है। शुक्रवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्त्रियां डीएम कार्यालय पहुंचीं और अपनी समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्त्रियों ने मांग की है कि उनकी जनगणना ड्यूटी उनके स्वयं के कार्यक्षेत्र और…

Read More

झूलती केबलों से परेशान महिलाओं ने लगाया जाम:श्याम नगर में आईटीआई-सातनपुर मार्ग 30 मिनट तक रहा बाधित आवागमन

फर्रुखाबाद के मोहल्ला श्याम नगर में शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं ने बिजली की झूलती केबलों के विरोध में सड़क जाम कर दिया। यह जाम आईटीआई से सातनपुर मंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर लगाया गया, जिससे लगभग 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बिजली की केबलें सड़क पर खतरनाक…

Read More

किसान यूनियन के उपाध्यक्ष को नजरबंद किया:किसानों की समस्याओं को लेकर हरदोई में प्रधानमंत्री से मिलना चाहते थे

फर्रुखाबाद में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उन्हें मंगलवार शाम से उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए हरदोई जाने की तैयारी में थे। प्रधानमंत्री हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का…

Read More

BJP युवा मोर्चा महिलाओं ने फूंका पुतला:कानपुर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, महिला आरक्षण बिल पास न होने का विरोध

कानपुर में बुधवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। जिला मंत्री एड. मीनाक्षी गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी…

Read More

छत्तीसगढ़ में पेड़ से तोता उतारने फायर ब्रिगेड पहुंची, VIDEO:पानी की बौछार कर हजारों लीटर बहाया; लोग बोले- बड़े घर का है

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक पालतू तोता पेड़ पर बैठ गया। उसे नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पानी की तेज बौछारें कीं। इस दौरान हजारों लीटर पानी बहा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो OBC बॉयज हॉस्टल के पास का बताया…

Read More

सहारनपुर में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन:छंटनी के विरोध में सत्याग्रह, निगम में समायोजन और स्थायी सुरक्षा की मांग

सहारनपुर में विद्युत संविदा कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को एकदिवसीय सत्याग्रह के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमांचल क्षेत्र में वर्टिकल व्यवस्था के नाम पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की लगातार छंटनी की जा…

Read More