Mau Youth Viral Video | Police Probe Illegal Weapon Display in Paniyara

सुशील सिंह | मऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ में सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा तमंचा लहराने का वीडियो सामने आया है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा गांव से सामने आए इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में एक युवक तमंचा लहराते हुए रौब झाड़ता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के बीच प्रभाव जमाने के लिए हथियार का प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान किसी साथी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो वायरल हो गया और पुलिस तक पहुंच गया।

युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो सामने आया है।

युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो सामने आया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि यह वायरल वीडियो सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा गांव का है। वीडियो को संबंधित थाना प्रभारी को भेजकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो में दिख रहा युवक कौन है, उसके पास हथियार कहां से आया और यह वीडियो कब बनाया गया था।

एएसपी ने स्पष्ट किया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित अन्य लागू धाराओं में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स की होड़ में कुछ युवाओं द्वारा हथियारों के साथ रील बनाना और उनका प्रदर्शन करना एक चिंताजनक प्रवृत्ति बनती जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *