झूलती केबलों से परेशान महिलाओं ने लगाया जाम:श्याम नगर में आईटीआई-सातनपुर मार्ग 30 मिनट तक रहा बाधित आवागमन


फर्रुखाबाद के मोहल्ला श्याम नगर में शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं ने बिजली की झूलती केबलों के विरोध में सड़क जाम कर दिया। यह जाम आईटीआई से सातनपुर मंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर लगाया गया, जिससे लगभग 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बिजली की केबलें सड़क पर खतरनाक तरीके से झूल रही हैं, जिससे करंट लगने का डर बना रहता है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों ने बंच केबल डालने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि आए दिन बच्चे करंट की चपेट में आ जाते हैं और बारिश के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर लगभग तीन दर्जन से अधिक केबलें पड़ी हैं, जिससे राहगीरों को भी परेशानी होती है। उन्होंने एक प्रार्थना पत्र भी दिखाया, जिसमें घरों में करंट आने की शिकायतें दर्ज थीं। जाम की सूचना मिलने पर आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्लेवासियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद स्थानीय लोग उन्हें केबल दिखाने के लिए अंदर ले गए। आकाश नामक एक निवासी ने बताया कि केबलें रास्ते में जमीन पर पड़ी हैं और अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मजबूरी में उन्हें जाम लगाना पड़ा। उपभोक्ताओं ने यह भी शिकायत की कि स्मार्ट मीटर का भुगतान समाप्त होने पर तुरंत लाइन काट दी जाती है, लेकिन केबल डालने के मामले में कोई सुनवाई नहीं होती। इस दौरान छेदालाल और आजाद आसाराम, रामसागर, भू, धर्मपाल, सुखवासी, पूनम, साधना, रामबेटी, सिया देवी, सुमित, रितेश सहित कई लोग मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *