मुजफ्फरनगर में ट्रकों का डीजल चुराने वाला बदमाशों से मुठभेड़:गोली लगने से एक घायल, एक साथी फरार; डीजल, तमंचा और कार बरामद

मुज़फ्फ़रनगर में गुरुवार सुबह खालापार थाना पुलिस और डीजल चोर गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राणा चौक से शामली की ओर जाते समय काली नदी पुल से पहले जंगल क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया,…

Read More

ट्रैकसूट और फलों के गोदाम में भीषण आग, VIDEO:मुज़फ्फरनगर में लाखों का माल और दो कारें जलकर राख

मुज़फ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र स्थित भूम्मा रोड पर रविवार रात करीब 2 बजे एक ट्रैकसूट और फलों के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान और दो कारें जलकर राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में…

Read More

पानी विवाद में सड़क पर चले लाठी-डंडे:मुज़फ़्फ़रनगर में दो पक्षों में हिंसक झड़प, वीडियो वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में पानी के उपयोग को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पक्ष सड़क पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, गांव…

Read More

मुजफ्फरनगर में तलवारें लहराईं, कारों से लटके युवक, VIDEO:शोभायात्रा में मॉडिफाइड बाइक से खतरनाक स्टंट, बाइक से पटाखों जैसी आवाज निकाली

मुजफ्फरनगर में सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी और यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक न केवल अपनी जान जोखिम में डालते दिखाई दे रहे हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते नजर…

Read More

मुजफ्फरनगर में महंगाई के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर वाहन को धक्का दिया

मुजफ्फरनगर में बहुजन मुक्ति पार्टी ने रविवार को बढ़ती महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में एक वाहन को धक्का दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतें आम जनता, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों…

Read More

टीपी नगर के होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा:होटल मैनेजर, दलाल के अलावा दो ग्राहक पड़े, आपत्तिजनक सामान बरामद

टीपी नगर पुलिस ने एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से होटल मैनेजर, एक दलाल के अलावा दो ग्राहक पकड़े गए हैं। पुलिस के द्वारा तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया है। यह तीनों महिलाएं नौकरी के बहाने यहां लाई गई थी। टीपी नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 58 पर…

Read More

बर्थडे पार्टी के दौरान दामाद ने ससुराल में की फायरिंग:सास समेत 3 महिला गंभीर, मेरठ रेफर; लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पॉश पंचशील कॉलोनी सोमवार रात करीब 8:30 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान एक दामाद ने अपनी ही ससुराल में लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में क्षमा मित्तल (50), सविता…

Read More

मुजफ्फरनगर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का खुलासा:तीन महिलाएं गिरफ्तार, शादी के अगले दिन जेवर लेकर फरार होती थी दुल्हन

मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र में पुलिस ने एक ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह शादी के नाम पर लोगों को ठगता था। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिन पर परिवारों से नकदी और जेवर हड़पने का आरोप है। गिरोह ऐसे परिवारों को निशाना बनाता था,…

Read More

हाई वोल्टेज से घरों के इलेक्ट्रॉनिक सामान जले:आदर्श कॉलोनी में लाखों का नुकसान, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

मुज़फ्फरनगर की आदर्श कॉलोनी में मंगलवार दोपहर हाई वोल्टेज बिजली आपूर्ति के कारण सैकड़ों घरों और दुकानों में लगे विद्युत उपकरण जल गए। इस घटना से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुबह से क्षेत्र में बिजली बाधित थी। दोपहर लगभग 2 से 3…

Read More

मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर पुलिस का एक्शन मोड:हेलमेट, ट्रिपलिंग और मॉडिफाइड बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर रविवार शाम पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चले इस अभियान में मुख्य रूप से दुपहिया वाहनों को निशाना बनाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग, बिना नंबर प्लेट और बिना लाइसेंस वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने…

Read More