चंदौली में 8 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले:7 चौकी प्रभारी भी शामिल, कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एक्शन


चंदौली में सोमवार देर शाम एसपी आकाश पटेल ने 4 दराेगा के कार्यक्षेत्र में बदले हैं। स्थानांतरित किए गए उपनिरीक्षकों में सात चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। एसपी ने सभी अधिकारियों को नई तैनाती वाले स्थानों पर निष्ठा और ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। हाईवे मंडी और धरौली चौकी प्रभारी बदले सदर कोतवाली की हाईवे मंडी चौकी पर करीब तीन साल से तैनात रावेंद्र सिंह को सैयदराजा थाना क्षेत्र की धरौली चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं धरौली चौकी प्रभारी मारकंडेय सिंह को हाईवे मंडी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखें लिस्ट… पुलिस लाइन से अश्वनी कुमार को मिली जफरपुरवा की जिम्मेदारी पुलिस लाइन में तैनात अश्वनी कुमार सिंह को अलीनगर थाना क्षेत्र की जफरपुरवा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। जफरपुरवा चौकी प्रभारी सतीश चंद्र सिंह को अब भुपौली चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। भुपौली और ताराजीवनपुर चौकी में भी बदलाव भुपौली चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह को ताराजीवनपुर चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं ताराजीवनपुर चौकी पर तैनात पंकज कुमार सिंह को अलीनगर थाने से संबद्ध कर दिया गया है। मुगलसराय में भी चौकी प्रभारी बदले मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की कस्बा चौकी प्रभारी विजय राज को शिवाला चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं शिवाला चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश को मुगलसराय कस्बा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *