मिर्जापुर में असलहा तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल:25 हजार का इनाम था, अंधेरे में मौका पाकर साथी फरार

मिर्जापुर में पुलिस ने शुक्रवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी असलहा तस्कर सरगना को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पड़री थाना क्षेत्र के जयवंत सिंह का पुरा गांव निवासी देवश्वर शुक्ला पुत्र कृपाशंकर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक पिस्टल, दो कट्टे और…

Read More

मझवां सीट पर जनता की पहली प्राथमिकता बनी भाजपा:समाजवादी पार्टी में ज्योति त्रिपाठी पहली पसंद बनी, जानिए विधायक की स्थिति

मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्या को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 64% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद शुचिस्मिता मौर्या हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी…

Read More

मिर्जापुर में अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैर में लगी गोली, प्रधानी चुनाव रंजिश में की थी हत्या

मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की शनिवार सुबह हत्या के आरोपी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा में शनिवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ा गया। मुठभेड़ में राजेंद्र सोनकर के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया…

Read More

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा विंध्याचल धाम पहुंचे:परिवार संग मां विंध्यवासिनी की पूजा की, आज वाराणसी जाएंगे

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन देर रात मिर्जापुर स्थित विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उपमुख्यमंत्री का यह दौरा नवरात्र के समापन अवसर पर धार्मिक आस्था से जुड़ा था। उन्होंने…

Read More

मिर्जापुर में श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा:हनुमान मंदिर संगमोहाल से आधी रात बाद निकली यात्रा; जगह-जगह पुष्पवर्षा-जलपान की व्यवस्था

मिर्जापुर में श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर संगमोहाल स्थित हनुमान मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा आधी रात के बाद शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इसमें हजारों की संख्या में रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर भगवा रंग और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा।…

Read More

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का भाजपा पर हमला:गैस किल्लत, विदेश व आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

मिर्जापुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के बाद केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर सच्चाई छिपा रही है और देश की आर्थिक तथा विदेश नीति दोनों ही मोर्चों पर विफल साबित हो रही है। प्रमोद तिवारी…

Read More

विंध्याचल धाम नवरात्रि मेला: 10 जोन, 21 सेक्टर में बंटा:पुलिस-प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों को किया गया ब्रीफ; जवानों को दिलाई शपथ

मिर्जापुर में चैत्र नवरात्र मेला-2026 को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चैत्र नवरात्र मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 18 मार्च को अपर्णा रजत कौशिक और पवन कुमार…

Read More

मिर्जापुर में सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी की:प्रदर्शन कर ईओ पर लगाए विकास काम कराने में लापरवाही का आरोप

मिर्जापुर में नगर पालिका परिषद के सभासदों ने जनसमस्याओं की अनदेखी और विकास कार्यों में देरी के विरोध में ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आक्रोशित सभासदों ने नगर पालिका के जोनल कार्यालय समेत अन्य दफ्तरों में तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। सभासदों का आरोप है कि जनता ने उन्हें वार्ड की समस्याओं के समाधान…

Read More

सीएम योगी 17 मार्च को विंध्याचल धाम पहुंचेंगे:नवरात्रि मेला तैयारियों की समीक्षा करेंगे, विश्वविद्यालय भी जाएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 मार्च को मिर्जापुर के दौरे पर रहेंगे। अपने लगभग सवा तीन घंटे के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वे आगामी चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:35 बजे मोतीझील हेलीपैड, विंध्याचल पर उतरेगा। इसके बाद, वे…

Read More

मिर्जापुर में रक्तदान शिविर, 32 लोगों ने किया रक्तदान:विधायक और पालिकाध्यक्ष ने सामाजिक प्रयास की सराहना की

मिर्जापुर में सामाजिक सेवा और मानवता के संदेश के साथ एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब विंध्याचल, विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट और रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में धुंधी कटरा स्थित सुमंगल पैलेस बिनानी धर्मशाला में ‘रक्तधारा’ के तहत यह शिविर लगा। इसमें 32 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। नगर विधायक…

Read More