![]()
मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्या को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 64% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद शुचिस्मिता मौर्या हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी की है। दूसरे नंबर पर सरा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद शुचिस्मिता मौर्या हैं। उन्हें 40% लोगों ने पसंद किया है। जितेंद्र तिवारी को 16% बृजभूषण सिंह को 10% और आकाश सिंह को 7% लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी में ज्योति त्रिपाठी 28% वोटों के साथ पहली पसंद हैं। रोहित शुक्ला लल्लू को 20% लोगों ने पसंद किया है। ज्योति बिन्द को 15% लोगों ने पसंद किया है। जबकि राम गोपाल सिंह को 7% लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी में अभय ओझा 46% वोटों के साथ पहली पसंद हैं। दीपू तिवारी को 29% लोगों ने पसंद किया है। जितेंन्द्र तिवारी को 4% लोगों ने पसंद किया है। जबकि चंचल मिश्र को 3% लोगों ने पसंद किया है।
Source link
मझवां सीट पर जनता की पहली प्राथमिकता बनी भाजपा:समाजवादी पार्टी में ज्योति त्रिपाठी पहली पसंद बनी, जानिए विधायक की स्थिति