Skip to content
Sunday, August 30, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • टॉप-10 में 7 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1.13 लाख करोड़ घटा:एयरटेल टॉप लूजर, वैल्यू ₹40,500 करोड़ घटी; TCS की वैल्यू बढ़ी
  • business

टॉप-10 में 7 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1.13 लाख करोड़ घटा:एयरटेल टॉप लूजर, वैल्यू ₹40,500 करोड़ घटी; TCS की वैल्यू बढ़ी

rrshuklaji@gmail.com57 minutes ago01 mins


बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। इस बीच देश की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹1.13 लाख करोड़ घटा है। इस दौरान टेलीकॉम सेक्टर की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यूएशन में सबसे बड़ी ₹40,500 करोड़ की गिरावट देखने को मिली। इसकी वैल्यूएशन घटकर ₹11.74 लाख करोड़ रह गई है। एयरटेल के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप भी घटा है। वहीं 3 कंपनियों- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, ICICI बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मार्केट वैल्यू बढ़ी है। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें… मान लीजिए… कंपनी ‘A’ के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं… मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है।

Source link

Tagged: Airtel share price Business News Indian Stock Market Market Capitalization Nifty Update Sensex news Stock market decline TCS market value

Post navigation

Previous: देवरिया में 86 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 80 हिंदू विवाह और 6 मुस्लिम जोड़ों का निकाह
Next: पत्नी का गला रेतने वाले आरोपी को जेल भेजा:पूरे परिवार को मारकर खुदकुशी का प्लान बनाए था सुनील उर्फ दारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

फ्लेक्सी-कैप फंड्स ने 1 साल में दिया 20% का रिटर्न:इसमें निवेश करना कम रिस्की, यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें

rrshuklaji@gmail.com3 hours ago 0

Purple Style Labs IPO | Abhishek Monty Agrawal Mumbai Fashion Business

rrshuklaji@gmail.com4 hours ago 0

Purple Style Labs IPO | Abhishek Monty Agrawal Mumbai Fashion Business

rrshuklaji@gmail.com5 hours ago 0

Monthly Savings Investment Guide | PPF vs SIP Returns & 70:30 Formula

rrshuklaji@gmail.com7 hours ago 0

Trending News

uttar pradesh
बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी अजय कपूर के राखी महोत्सव में पहुंचीं:बोलीं- ऐसा पारिवारिक माहौल पहले नहीं देखा, 1700 बहनों ने बांधा रक्षासूत्र

Recent Posts

  • बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी अजय कपूर के राखी महोत्सव में पहुंचीं:बोलीं- ऐसा पारिवारिक माहौल पहले नहीं देखा, 1700 बहनों ने बांधा रक्षासूत्र
  • PCB Restricts Pakistan Players On Imran Khan Statement
  • Delhi Jantar Mantar Protest | PM Modi Controversial Video Statement
  • गाजीपुर में 570 बच्चों ने सजाया राधा-कृष्ण का रूप:कजरी महोत्सव में 285 जोड़ों ने दी प्रस्तुति; मंच पर दिखा वृंदावन जैसा नजारा
  • यूरोपीय देश साइप्रस के पास फेरी पलटी:270 से ज्यादा लोग सवार थे; रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.