किसान बोले, कौड़ियों के भाव जमीन नहीं देंगे:मऊ में आवास विकास परिषद के भूमि अधिग्रहण का विरोध, मुआवजे की मांग

मऊ: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित लगभग 900 बीघा भूमि के अधिग्रहण के विरोध में रविवार शाम 7 बजे डाड़ी, रेवरीडीह, शहरोज, मेघई और मुहम्मदपुर शहरोज गांवों के किसानों ने एक बैठक की। इस बैठक में किसानों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी जमीन ‘कौड़ियों के भाव’ नहीं देंगे और उचित मुआवजा मिलने…

Read More

खाद संकट पर भाकियू महात्मा टिकैत की चेतावनी:फतेहपुर में प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में खाद संकट का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत (भाकियू) ने किसानों को पर्याप्त खाद न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रामदत्त मिश्रा ने शुक्रवार को प्रशासन और कृषि विभाग पर किसानों को गुमराह…

Read More

चंदौली में किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन:बिजली कटौती व एक्सप्रेसवे पर जताई चिंता, दी आंदोलन की चेतावनी

चंदौली जिले में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन मुद्दों का निराकरण नहीं किया गया, तो किसानों के हित में…

Read More

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर आए किसान:डेढ़ घंटे तक फाटक को बंद नहीं होने दिया, पुलिस-प्रशासनिक अफसर पहुंचे

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर अचानक बड़ी संख्या में किसान आ गए। मंगलवार दोपहर में करीब डेढ़ घंटे तक रेलवे फाटक को बंद नहीं होने दिया और ट्रैक पर डटे रहे। सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह पूरी घटना सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी इलाके के खंडीप रेलवे स्टेशन के पास की है।…

Read More

किसानों ने विंध्य एक्सप्रेस-वे का विरोध किया:चंदौली में उपजाऊ भूमि बचाने के लिए निंदा प्रस्ताव पास, आंदोलन की चेतावनी

चंदौली के बरहनी ब्लॉक क्षेत्र के परेवा गांव में सोमवार को ‘जमीन बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले कई गांवों के सैकड़ों किसानों ने बैठक की। किसान नेता सुमंत सिंह अन्ना के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में नरवन परगना क्षेत्र से गुजरने वाली प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया…

Read More

लखीमपुर में गन्ना भुगतान बकाया: किसानों ने खोला मोर्चा:दो सप्ताह में भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

लखीमपुर खीरी में बजाज ग्रुप की गोला, पलिया और खंभारखेड़ा चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ रहा है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी को सौंपा है। जिसमें किसानों की समस्याओं के समाधान और बकाया भुगतान की मांग की गई है। संगठन…

Read More

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का किसानों ने किया विरोध:राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा

भारतीय किसान यूनियन आजाद के पदाधिकारियों और किसानों ने कलक्ट्रेट में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें कहा गया कि यह समझौता किसानों के हित में नहीं है। यह प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर किया गया था। भारतीय किसान यूनियन…

Read More

‘दिमाग सही करके काम करो, बर्दास्त नहीं होगा अपमान':भाकियू जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों को चेतावनी दी, मुजफ्फरनगर में SDO के खिलाफ प्रदर्शन किया

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी बिजलीघर पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने एसडीओ पुरकाजी के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। धरने का नेतृत्व भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने किया। भाकियू नेताओं ने बिजली विभाग पर किसानों और संगठन कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी…

Read More

किसान संगठन करेंगे पूरनपुर कोतवाली का घेराव:गेहूं खरीद में धांधली और उत्पीड़न के आरोप पर सामूहिक गिरफ्तारी

पीलीभीत में गेहूं खरीद की धीमी गति और प्रशासन के कथित दमनकारी रवैये के विरोध में किसान संगठनों ने शुक्रवार को पूरनपुर कोतवाली का घेराव करने और सामूहिक गिरफ्तारी देने की घोषणा की है। अन्नदाताओं ने इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। किसानों का आरोप है कि जिले की विभिन्न…

Read More