दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर आए किसान:डेढ़ घंटे तक फाटक को बंद नहीं होने दिया, पुलिस-प्रशासनिक अफसर पहुंचे


दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर अचानक बड़ी संख्या में किसान आ गए। मंगलवार दोपहर में करीब डेढ़ घंटे तक रेलवे फाटक को बंद नहीं होने दिया और ट्रैक पर डटे रहे। सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह पूरी घटना सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी इलाके के खंडीप रेलवे स्टेशन के पास की है। पांचना बांध (करौली) से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर किसान 5 जून से आंदोलनरत हैं। कोई ट्रेन या मालगाड़ी नहीं गुजरी राहत की बात यह रही कि इस दौरान ट्रैक से कोई ट्रेन या मालगाड़ी नहीं गुजरी। दोपहर करीब 3:15 बजे अवध एक्सप्रेस बिना किसी रुकावट के अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। मंगलवार दोपहर किसानों का गुस्सा फूटा और वो रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। दोपहर करीब 1:30 से 3 बजे (डेढ़ घंटे तक) तक किसानों का कब्जा ट्रैक पर रहा। उधर, सूचना मिलने पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आंदोलनकारियों से बात कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। किसानों के आंदोलन की PHOTOS… किसानों ने रैली निकाली मंगलवार सुबह महस्वा, रैला सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान खंडीप स्थित धरनास्थल पहुंचे थे। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। यहां से किसानों ने रैली निकाली। किसानों का कहना था कि खरीफ फसलों की बुवाई का समय नजदीक है। ऐसे में नहरों में पानी नहीं पहुंचने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आंदोलन को तेज करने की चेतावनी किसानों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पांचना बांध से नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने सरकार और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *