![]()
पीलीभीत में गेहूं खरीद की धीमी गति और प्रशासन के कथित दमनकारी रवैये के विरोध में किसान संगठनों ने शुक्रवार को पूरनपुर कोतवाली का घेराव करने और सामूहिक गिरफ्तारी देने की घोषणा की है। अन्नदाताओं ने इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। किसानों का आरोप है कि जिले की विभिन्न मंडियों और सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद ठप पड़ी है। इससे किसान अपनी उपज बेचने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। क्रय केंद्रों पर ताले लटके होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह और भाकियू (चंढूनी) के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने गुरुवार को एक संयुक्त वीडियो जारी कर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। किसान नेताओं का कहना है कि एक ओर किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा, वहीं दूसरी ओर जब किसान संगठन उनकी आवाज उठाने केंद्रों पर जाते हैं, तो उन्हें रोका जा रहा है। किसान प्रतिनिधियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे किसान नेताओं ने पीलीभीत प्रशासन पर ‘तानाशाही’ का आरोप लगाते हुए कहा कि विरोध दर्ज कराने वाले किसान प्रतिनिधियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें जेल भेजने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन लोकतांत्रिक विरोध को पुलिस बल से दबाना चाहता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वराज सिंह ने कहा, “प्रशासन हमें मंडी समिति और केंद्रों पर जाने से रोक रहा है। किसानों का गेहूं नहीं तुल रहा और आवाज उठाने पर मुकदमे लिखे जा रहे हैं। अब हम चुप नहीं बैठेंगे। कल सुबह 9 बजे हम कोतवाली घेरेंगे और जेल जाएंगे।” संयुक्त किसान संगठनों ने स्पष्ट किया है कि शुक्रवार सुबह 9 बजे भारी संख्या में किसान पूरनपुर कोतवाली पहुंचेंगे। किसान नेताओं ने पुलिस और जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे अपनी तैयारी पूरी रखें, क्योंकि किसान गिरफ्तारी देने से पीछे नहीं हटेंगे। बढ़ सकता है सियासी पारा
गेहूं खरीद को लेकर किसानों का यह आंदोलन जिले की सियासत में गर्माहट पैदा कर सकता है। एक तरफ जहां सरकार शत-प्रतिशत खरीद का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर किसानों का यह गुस्सा सरकारी दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। फिलहाल, शुक्रवार को होने वाले घेराव को देखते हुए पूरनपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।
Source link
किसान संगठन करेंगे पूरनपुर कोतवाली का घेराव:गेहूं खरीद में धांधली और उत्पीड़न के आरोप पर सामूहिक गिरफ्तारी