![]()
भारतीय किसान यूनियन आजाद के पदाधिकारियों और किसानों ने कलक्ट्रेट में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें कहा गया कि यह समझौता किसानों के हित में नहीं है। यह प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर किया गया था। भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बालियान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए। ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय रश्मि को सौंपा गया। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक मंच के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद मास्टर ने इस दौरान कहा कि सरकार को कृषि संबंधी किसी भी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने से पहले किसान संगठनों से व्यापक परामर्श करना चाहिए। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के युवा जिलाध्यक्ष मनोज तोमर सहित अन्य किसान नेताओं ने मांग की कि अमेरिका के साथ होने वाले व्यापारिक समझौते में कृषि, डेरी, पोल्ट्री, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा अन्य कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों से उत्पन्न सभी उत्पादों को पूर्ण रूप से बाहर रखा जाए। इस प्रदर्शन में सुशांत राठी, कुंवरपाल सिंह अहलावत, इंजीनियर शादाब चौधरी, हरेंद्र राठी, पवन शुक्ला, आशीष, अनिकेत और अंशु चौधरी सहित कई किसान शामिल रहे।
Source link
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का किसानों ने किया विरोध:राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा