नशे के ओवरडोज से कांवड़िया बेहोश, पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल:सिटी सेंटर के सामने बेहोश मिला, पुलिस ने साथियों के गुस्से से बचाया

मुजफ्फरनगर में रविवार रात करीब 9 बजे सिटी सेंटर के सामने कांवड़िए की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार, युवक की ऐसी हालत नशे के ओवरडोज के कारण हुई है। पुलिस ने कांवड़िए को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के नरेला निवासी एक शिवभक्त अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल…

Read More

महोबा में बच्चे को सांप ने काटा:परिजन सांप को डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचे, जान बची

महोबा के करहरा कलां गांव में एक 9 वर्षीय बच्चे को सांप ने काट लिया। परिजनों ने झाड़-फूंक में समय बर्बाद करने के बजाय सांप को एक डिब्बे में बंद कर सीधे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई और परिजनों की सूझबूझ से बच्चे की जान बच गई। यह घटना महोबा सदर तहसील के…

Read More

कासगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़:गर्मी और लू से से बढ़ी बीमारियां, पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें

कासगंज। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सोमवार को कासगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां अस्पताल परिसर सुबह से ही खचाखच भरा नजर आया। लगातार बढ़ते तापमान और उमस के चलते विभिन्न बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे…

Read More

डॉक्टर साहब कान में गूंजती है आवाज…सब बुरे हैं:वाराणसी में इलाज के लिए पहुंची महिला 2 बार कर चुकी है सुसाइड का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के मानसिक चिकित्सालय की OPD में पहुंची एक 30 वर्षीया महिला मनोचिकित्सक के सामने अपनी अजीब सी समस्याएं बताने लगी। बहन व पति क साथ पहुंची महिला ने कहा, “वह बहुत परेशान हो चुकी है। कोई है जो उसे जीने नहीं देना चाहता। वह हमेशा कान में आकर कहता है कि तुमने बहुत गलती…

Read More

बागपत:भाई से विवाद के बाद छोटे भाई ने खाया जहर:हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की सूझबूझ से बची जान

बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव में दो भाइयों के विवाद के बाद छोटे भाई ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बागपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम की सूझबूझ से उसकी जान बच सकी। युवक मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और हरियाणा में निजी नौकरी…

Read More

जौनपुर में 41 डिग्री तापमान, भीषण गर्मी जारी:अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, बिजली संकट गहराया

जौनपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से तीन-चार डिग्री अधिक है। तीखी धूप और उमस भरी पुरवा हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे…

Read More

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी वन में लिफ्ट फंसी:अस्थमा मरीज को अस्पताल ले जाते समय अटकी, परिजनों में हड़कंप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी वन सोसायटी में शनिवार को एक 75 वर्षीय अस्थमा मरीज को अस्पताल ले जाते समय लिफ्ट अटक गई। आरोप है कि 27वें फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर जाते समय लिफ्ट का दरवाजा बंद नहीं हुआ, जिससे मरीज को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और उसकी तबीयत बिगड़ गई।…

Read More

वाराणसी जिला-अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के लिए मांगा पैसा:आरोप – 5000 लेकर किया ऑपरेशन, महिला मरीज की तीसरे दिन हुई मौत

वाराणसी के पंडित दीन दयाल अस्पताल में शराब पीने के वीडियो के सामने आने के बाद अब मरीज से ऑपरेशन के नाम पर रुपए लेने का मामला सामने आया है। महिला मरीज के परिजनों से दूरबीन विधि द्वारा पथरी के ऑपरेशन की मशीन और डॉक्टर के खर्च के नाम पर10 हजार रुपए मांगे गए थे।…

Read More