बागपत:भाई से विवाद के बाद छोटे भाई ने खाया जहर:हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की सूझबूझ से बची जान


बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव में दो भाइयों के विवाद के बाद छोटे भाई ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बागपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम की सूझबूझ से उसकी जान बच सकी। युवक मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और हरियाणा में निजी नौकरी करता है। वह कंपनी से छुट्टी लेकर निवाड़ा गांव स्थित अपनी बहन के घर आया था। यहाँ उसका भाई भी मौजूद था। दोनों भाइयों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि जहर खाने के कुछ ही देर बाद युवक के मुँह से झाग निकलने लगे थे। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उसका उपचार शुरू किया, जिससे समय रहते उसकी जान बचाई जा सकी। फिलहाल, डॉक्टरों की टीम उसके स्वास्थ्य पर लगातार नज़र बनाए हुए है। सीएमएस डॉक्टर अनुराग ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की हालत अब सामान्य है और उसका उपचार जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *