डॉक्टर साहब कान में गूंजती है आवाज…सब बुरे हैं:वाराणसी में इलाज के लिए पहुंची महिला 2 बार कर चुकी है सुसाइड का प्रयास, अस्पताल में भर्ती


वाराणसी के मानसिक चिकित्सालय की OPD में पहुंची एक 30 वर्षीया महिला मनोचिकित्सक के सामने अपनी अजीब सी समस्याएं बताने लगी। बहन व पति क साथ पहुंची महिला ने कहा, “वह बहुत परेशान हो चुकी है। कोई है जो उसे जीने नहीं देना चाहता। वह हमेशा कान में आकर कहता है कि तुमने बहुत गलती की है, तुम सब बहुत बुरे हो। दिन रात वह आकर कानों में यह कहता रहता है।” महिला की बात व लक्षणों को सुनने के बाद मनोचिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार सिंह सब समझ गए। उसकी बात सुने फिर परिवार वालों से पूरी जानकारी ली। महिला की बहन ने बताया कि “इसने 2 बार सुसाइड करने का भी प्रयास किया, इसके लिए कुछ गोलियां भी खा ली थी। किसी तरह जान बची।” ‘पति का 20 से ज्यादा महिलाओं से चल रहा अफेयर’ डॉक्टर ने उस महिला की करीब 20 मिनट तक काउंसलिंग की। महिला ने बताया कि उसके पति का बीसों लड़कियों से अफेयर चल रहा है। महिला ने बताया, मेरी बहन का भी किसी से अफेयर चल रहा है। डॉक्टर ने उसकी पूरी हिस्ट्री ली। परिवार वालों से बातचीत किया। डॉक्टर ने बताया कि महिला सीजोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी से ग्रसित है। इस बीमारी में मरीज के मन में ऐसी ही चीजें आती हैं जिसमें कोई वास्तविकता नहीं होती है। उसके इलाज के लिए उसे फैमिली वार्ड में एडमिट कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। कहती है.. हमने कोई गलती नहीं की महिला मरीज की बहन ने बताया कि वह बार-बार एक ही रट लगाए रहती है कि उसने कोई गलती नहीं की है। डॉक्टर को उसने बताया कि इसके कान में हमेशा कोई किसी की आवाज सुनाई देती रहती है। जिसमें उसे यही सुनाई देता है कि उसने गलती की है। इसके बाद वह सबको सफाई देती रहती है। सुसाइड करने का प्रयास करती रहती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *