![]()
वाराणसी के पंडित दीन दयाल अस्पताल में शराब पीने के वीडियो के सामने आने के बाद अब मरीज से ऑपरेशन के नाम पर रुपए लेने का मामला सामने आया है। महिला मरीज के परिजनों से दूरबीन विधि द्वारा पथरी के ऑपरेशन की मशीन और डॉक्टर के खर्च के नाम पर10 हजार रुपए मांगे गए थे। जिसपर मिर्जामुराद निवासी मरीज के पति अशोक कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से 5 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। फिलहाल शुक्रवार को हुए ऑपरेशन के बाद मरीज की रविवार की सुबह मौत हो गई। जिससे आक्रोशित मरीज के परिजनों ने पैसों की बात बताई और कहा हमें पैसे वापस चाहिए। दूरबीन विधि से होना था पथरी का ऑपरेशन मृतक आशा देवी के पति अशोक कुमार ने बताया – गुरुवार को पत्नी की तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल लेकर आये थे। यहां डॉक्टर ने बताया कि पथरी है और ऑपरेशन करना पड़ेगा। शुक्रवार को ऑपरेशन करने को कहा। इसके पहले वहां के स्टाफ जिसका मोबाइल पर नाम दिव्यांश सिंह है ने ऑपरेशन की मशीन और डॉक्टर के नाम पर पैसों की डिमांड किया। मांगा 10 हजार रुपया अशोक कुमार ने बताया – अस्पताल के कर्मी दिव्यांश ने हमसे कहा कि दूरबीन विधि से ऑपरेशन होगा। इसकी मशीन अस्पताल में नहीं है। वह दुसरे अस्पताल से लानी पड़ेगी। साथ ही डॉक्टर मेहनत करेगा तो उसे भी खर्चा देना होगा। ऐसे में टोटल 10 हजार रुपए ऑपरेशन के पहले देने होंगे। मैंने असमर्थता जताई तो उसने 5 हजार पर बात मान लिया। ऑपरेशन के बाद पहले लिए पैसे, फिर वार्ड में आया मरीज अशोक ने बताया – शुक्रवार की सुबह 9 मरीज को ओटी में ले जाया गया। दोपहर 12 बजे तक उसका ऑपरेशन हुआ। इसके फौरन बाद ही फोन आने लगा दिव्यांश का की पैसे ट्रांसफर करो। ऐसे में हमने यूपीआई के माध्यम से पहले 2000 और फिर 2000 रुपए ट्रांसफर किए उसके बाद एक हजार रुपए और दिए हैं। रविवार की सुबह दर्द के बाद लगा इंजेक्शन, हो गई मौत अशोक ने बताया – ऑपरेशन के बाद सब सही था। रविवार की सुबह मरीज ने दैनिक क्रिया के बाद बताया कि उसके कमर में दर्द हो रहा है। इसपर मैंने डॉक्टर को बताया तो एक नर्स आयी और उसने कमर में इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ ही देर बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
Source link
वाराणसी जिला-अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के लिए मांगा पैसा:आरोप – 5000 लेकर किया ऑपरेशन, महिला मरीज की तीसरे दिन हुई मौत