हरदोई में किसान की करंट लगने से मौत:फर्राटा पंखे का तार लगाते समय हुआ हादसा, परिवार में शोक


हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के में फर्राटा पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। 41 वर्षीय यूसुफ को परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना बुधवार देर शाम भीषण गर्मी के बीच हुई। बुधवार की रात 8 बजे मेडिकल कॉलेज में किसान यूसुफ को मृत घोषित किया गया। गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे शव का पंचनामा भरा गया मृतक के बड़े भाई खुर्शीद ने बताया कि बुधवार देर शाम परिवार के सभी सदस्य घर पर बैठे थे और गर्मी बहुत अधिक थी। यूसुफ कमरे में रखे फर्राटा पंखे को चालू करने के लिए उठे। जैसे ही उन्होंने पंखे का नंगा तार बिजली के बोर्ड में डाला, उन्हें तेज करंट लगा और वे झुलसकर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत कमरे की ओर भागे और किसी तरह यूसुफ को छुड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माधौगंज ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, रात करीब 8 बजे इलाज के दौरान यूसुफ की मौत हो गई। यूसुफ खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने छह भाइयों में पांचवें नंबर पर थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है। यूसुफ अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और पांच बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना माधौगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर ली है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *