![]()
गोरखपुर में व्यापारियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में एक अहम बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को पुलिस के सामने रखा। साथ ही अराजक तत्वों और रोजाना लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर ही शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बकाया भुगतान न करने वाले पर FIR, बक्शीपुर और बैंक रोड जैसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक सिग्नल व पुलिस बल बढ़ाने के साथ त्योहारों पर पुलिस गश्त तेज करने का फैसला लिया गया। अधिकारियों ने साफ किया कि व्यापारियों से किसी भी तरह की बदसलूकी, रंगदारी या उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जमीन लेकर पैसे न देने वाले पर FIR के आदेश दिए इस मौके पर कई व्यापारियों की परेशानियां सुनी गईं, जिसमें व्यापारी पूनम पोद्दार का पेमेंट न देने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। वहीं दशरथ चाय वाले का जमीन लेकर पैसा न चुकाने वाले के खिलाफ सीधे FIR दर्ज करने के निर्देश जारी हुए। वहीं बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि बक्शीपुर, जुबली चौक, अग्रसेन तिराहा और बैंक रोड पर जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और सिग्नल बढ़ाए जाएंगे। साथ ही आगे आने वाले त्योहारों को देखते हुए बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग पर अध्यक्ष ने संबंधित थानों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के दौरान थाना स्तर से सूचना मिलने की नई व्यवस्था पर व्यापारियों ने खुशी जताई और पुलिस विभाग का धन्यवाद किया। ये लोग रहे मौजूद
बैठक में सीओ कैंट विभा सिंह, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार राय, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया, अभिषेक शाही, नवीन कुमार चौरसिया, संतोष पोद्दार, प्रवीण कुमार, अब्दुल, मेराज खान, डॉ. डीके जायसवाल, मदन लाल और राजीव पांडेय सहित कई व्यापारी नेता शामिल हुए।
Source link
व्यापारियों से रंगदारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:गोरखपुर में व्यापारी सुरक्षा सेल ने लिया फैसला, शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिए