इटावा में युवक-युवती की ट्रेन से कटकर मौत:सराय भूपत स्टेशन के पास ट्रैक पर पड़े मिले शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

इटावा में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को युवक और युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो…

Read More

इटावा में स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 यात्री घायल:चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, चार सैफई PGI रेफर

इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे मौदहा (हमीरपुर) से दिल्ली जा रही एक निजी स्लीपर बस धौलपुर खेड़ा ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 55 यात्री सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। धौलपुर खेड़ा ओवरब्रिज पर पहुंचते ही चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे…

Read More

इटावा में कार ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर:16 घायल; इलाज के दौरान 2 की मौत, आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

इटावा में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इटावा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पहले आगे चल रहे ऑटो में टक्कर मारी और फिर बाइक से जा भिड़ी। हादसे में ऑटो और बाइक सवार समेत कुल 16 लोग घायल…

Read More

खाद संकट, स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:नेता बोले- किसानों को डीएपी और यूरिया नहीं मिल रही, घंटों लग रही लाइन

इटावा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को खाद की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा…

Read More

इटावा में व्यापारियों ने किया बैठक का बहिष्कार:बोले- अधिकारी उपस्थित नहीं होते, DM से समाधान की मांग की

कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का व्यापारिक संगठनों ने बहिष्कार कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि उनकी समस्याएं लगातार उठाई जाती रही हैं, लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं होते और बैठकें भी समय पर आयोजित नहीं की जातीं। बैठक के…

Read More

तलाशी में गांजा मिला, आरोपी को एक साल की सजा:एनडीपीएस एक्ट में 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा

इटावा। तीन साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के मामले में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुनीता शर्मा की अदालत ने बुधवार शाम आरोपी को दोषी करार देते हुए एक वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता योगेंद्र परिहार ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने 29…

Read More

इटावा में यमुना में नहाते समय दो किशोर डूबे:17 किलोमीटर दूर से दूसरे किशोर का शव बरामद, पशु चराते समय नदी में नहाने उतरे थे

इटावा के जसवंतनगर में यमुना नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार की रात को दूसरे किशोर निखिल(13) का शव भी बरामद कर लिया गया। निखिल का शव घटनास्थल से करीब 17 किलोमीटर दूर ग्राम गुरहा जाखन के पास मिला, जिसके बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया…

Read More

ADG Kanpur Directs Black Spot Action

उवैस चौधरी | इटावा45 मिनट पहले कॉपी लिंक इटावा में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एडीजी कानपुर जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ के निर्देश पर रविवार को इटावा में सघन अभियान चलाया गया। पुलिस, यातायात विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र…

Read More

UP-MP चंबल पुल पर तकनीकी कमी, एक्सपेंशन जॉइंट में धंसाव:इटावा में भारी वाहनों पर रोक लगाने की तैयारी, 50 पहले बना था पुल

इटावा में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण उदी चंबल पुल में तकनीकी खामी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पुल के ग्वालियर छोर की ओर स्थित पियर-5 (P5) के एक्सपेंशन जॉइंट में लगभग 25 मिलीमीटर का धंसाव पाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों के संचालन…

Read More

डिलीवरी से पहले गर्भवती महिला-नवजात की मौत:परिजनों ने बसरेहर सीएचसी के डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

इटावा जिले के बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के…

Read More