इटावा में व्यापारियों ने किया बैठक का बहिष्कार:बोले- अधिकारी उपस्थित नहीं होते, DM से समाधान की मांग की


कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का व्यापारिक संगठनों ने बहिष्कार कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि उनकी समस्याएं लगातार उठाई जाती रही हैं, लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं होते और बैठकें भी समय पर आयोजित नहीं की जातीं। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान समेत विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी बैठक छोड़कर बाहर आ गए। इसके बाद सभी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मुलाकात की और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि 23 जुलाई को व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके। बैठक के बहिष्कार में महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, लाइनपार अध्यक्ष अंजू यादव, रंजीत सिंह कुशवाहा, यामीन रिंकू चौधरी, इकरार अहमद, शिवशरण गुप्ता, डॉ. ए.के. तिवारी, मीरा तिवारी, रिंकू यादव, विनीत पांडेय, इदरीश, सरदार मोहन सिंह, सुनीता कुशवाहा, गगन पोरवाल, सुभाष गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, हरी गोपाल शुक्ला, विनोद जैन, उमेश वर्मा, अंजू ठाकुर, सुशील यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *