युवक की हत्या के 9 दिन बाद भी आरोपी फरार:बहन ने DM-SP से मिलकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को एक युवक की हत्या के नौ दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक आजाद बिंद की बहन सौम्या बिंद ने जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। सौम्या बिंद ने आरोप लगाया…

Read More

तरनतारन में अफ्रीकी महिला हेरोइन समेत गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 15 करोड़, नौकरी के लिए आई थी भारत; ड्रग तस्करी में फंसी

तरनतारन पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक अफ्रीकी महिला को 3 किलोग्राम हेरोइन और वैगन आर कार के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त…

Read More

अमरोहा में नहर के नीचे मिला शव:सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। श्यामपुर गांव के पास बंद पड़ी मध्य गंगा नहर के पुल के नीचे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), क्षेत्राधिकारी (सीओ) और थाना प्रभारी सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सुबह करीब…

Read More

महिला की हत्या में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास:सीतापुर में साल 2010 में तहसीलदार की पत्नी की थी हत्या,16 हजार लगा अर्थदंड

सीतापुर में वर्ष 2010 में हुई तहसीलदार की पत्नी की हत्या के मामले में करीब 16 वर्ष बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रभावी विवेचना और अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी के चलते दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 16 हजार…

Read More

गाजीपुर में मंगलसूत्र छीनने वाली बुर्कापोश महिला गिरफ्तार:आलमपट्टी बाजार से पकड़ी गई, पुलिस ने जेल भेजा

गाजीपुर शहर के आलमपट्टी बाजार में मंगलसूत्र छीनने की कोशिश करने के आरोप में एक बुर्कापोश महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी अपराध और अपराधियों के…

Read More

झांसी में गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौत:दुल्हन घर आई तो चचेरा भाई तमंचे से कर रहा था फायरिंग, सीने में जा लगी बुलेट

झांसी में शुक्रवार शाम को गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। दुल्हन घर पर आई थी। नशे में धुत चचेरा भाई खुशी में तमंचे से फायरिंग कर रहा था। तभी एक गोली दूल्हे के चाचा के सीने में जा लगी। इससे वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन आनन फानन…

Read More

मेरठ पैठ में महिला से बदसलूकी, मारपीट:पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, जांच शुरू

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित शेरगढ़ी की कुटी में लगने वाली साप्ताहिक पैठ में शुक्रवार रात एक महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला पैठ में खरीदारी करने पहुंची थी, तभी किसी बात को लेकर उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने महिला के…

Read More

हरदोई में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन से साइकिल सवार के साथ हुआ हादसा

हरदोई के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर सैदापुर के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की…

Read More

महराजगंज में बछड़े पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार:तरबूज खाने पर नौतनवा के नवीन फल मंडी में घटना

महराजगंज के नौतनवा की नवीन फल मंडी में एक बछड़े पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना तब हुई जब बछड़ा तरबूज खाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नौतनवा क्षेत्र की नवीन मंडी में तरबूज रखे हुए थे।…

Read More

गंगा सतलुज ट्रेन में महिला यात्री का बैग चोरी:जेवरात गायब, शाहजहांपुर में FIR दर्ज कर मुरादाबाद ट्रांसफर की गई

शाहजहांपुर में गंगा सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। बैग में लाखों रुपए के सोने के जेवरात रखे थे। पीड़िता ने ट्रेन के अंदर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है। बैग में सोने की चेन, दो कंगन, तीन जोड़ी कान के टॉप्स और तीन अंगूठियां शामिल थीं।…

Read More