हरदोई में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन से साइकिल सवार के साथ हुआ हादसा


हरदोई के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर सैदापुर के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान सवायजपुर थाना क्षेत्र के कनकापुर गांव निवासी गोविंद कुमार (32) पुत्र देव कुमार के रूप में हुई है। गोविंद फेरी लगाकर कॉस्मेटिक का सामान भेजने थे। वह साइकिल से हरपालपुर, सवायजपुर, पाली आदि क्षेत्रों के गांव में साइकिल से फेरी करते थे। शुक्रवार की रात वह फेरी करके साइकिल से गांव वापस जा रहे थे। इस दौरान सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदापुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें वह सिर के बल साइकिल समेत सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रूपापुर चौकी इंचार्ज अतुल गुप्ता अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों के अनुसार, गोविंद गांव-गांव साइकिल से कॉस्मेटिक का सामान बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *