![]()
अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। श्यामपुर गांव के पास बंद पड़ी मध्य गंगा नहर के पुल के नीचे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), क्षेत्राधिकारी (सीओ) और थाना प्रभारी सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद भीड़ जमा हो गई। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शव पर सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गहरे चोट के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, सीओ सिटी अभिषेक यादव और थाना प्रभारी जितेंद्र बालियान ने घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है और घटनास्थल से कई अहम सुबूत मिले हैं। पुलिस टीम जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
Source link
अमरोहा में नहर के नीचे मिला शव:सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए