![]()
गाजीपुर शहर के आलमपट्टी बाजार में मंगलसूत्र छीनने की कोशिश करने के आरोप में एक बुर्कापोश महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गुरुवार, 8 मई 2026 को महिला उपनिरीक्षक पल्लवी सिंह अपनी टीम के साथ आलमपट्टी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बुर्कापोश महिला को पकड़ा गया। उसके पास से छीनी गई सफेद धातु की एक चेन भी बरामद हुई है।
गिरफ्तार महिला की पहचान पूजा पत्नी विशाल, निवासी जहानागंज थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। वर्तमान में वह वाराणसी के चौकाघाट स्थित झुग्गी-झोपड़ी इलाके में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Source link
गाजीपुर में मंगलसूत्र छीनने वाली बुर्कापोश महिला गिरफ्तार:आलमपट्टी बाजार से पकड़ी गई, पुलिस ने जेल भेजा