Skip to content
Saturday, September 5, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • SBI अधिकारी बनकर 2 लाख की ठगी:हरदोई में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज
  • uttar pradesh

SBI अधिकारी बनकर 2 लाख की ठगी:हरदोई में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज

rrshuklaji@gmail.com5 months ago01 mins


हरदोई के सवायजपुर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। अज्ञात जालसाज ने खाता बंद होने का झांसा देकर पीड़ित से बैंक खाते की जानकारी हासिल की और रकम निकाल ली। इस संबंध में सवायजपुर कोतवाली में शनिवार रात धोखाधड़ी और आईटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोड़ीथर निवासी धीरेश ने पुलिस को बताया कि उनका खाता एसबीआई सवायजपुर शाखा में है। 3 अप्रैल को उनके पास दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले एक व्यक्ति ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका खाता बंद हो गया है और उसे चालू करने के लिए खाते से जुड़ी जानकारी देनी होगी। धीरेश ने जालसाज की बातों में आकर अपने खाते से संबंधित जानकारी साझा कर दी। कॉल कटने के बाद उन्हें कोई ओटीपी प्राप्त नहीं हुआ। 7 अप्रैल को जब धीरेश बैंक में लेनदेन के संबंध में जानकारी लेने गए, तो उन्हें पता चला कि 3 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे उनके खाते से 2 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर धीरेश को पता चला कि यह धनराशि गाजियाबाद जनपद के मोहल्ला नई बस्ती, सुभाष नगर, घूकना रोड निवासी युवराज बहादुर के खाते में भेजी गई है। पुलिस ने धीरेश की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धोखाधड़ी और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source link

Tagged: 2 lakh rupees Cybercrime Hardoi fraud IT Act case online cheating SBI account fraud SBI officer scam Uttar Pradesh News

Post navigation

Previous: लखनऊ में 11 लाख की साइबर ठगी:बैंक पर लापरवाही का आरोप: FIR के लिए कोर्ट पहुंचा पीड़ित
Next: IPL में कैसा खेल रहे टी-20 वर्ल्ड चैंपियंस:सैमसन ने शतक लगाया, चक्रवर्ती-बुमराह को विकेट नहीं मिल रहे; रिंकू, हार्दिक और अर्शदीप फ्लॉप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले एनकाउंटर में हुआ था फरार, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज

rrshuklaji@gmail.com4 minutes ago 0

संभल के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मटकी फोड़ी:एसपी-एएसपी ने की पूजा, बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में झांकियां सजाईं

rrshuklaji@gmail.com19 minutes ago 0

मैनपुरी में करंट लगने से युवक की मौत:दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई जान, डीजे के तार में उतरा बिजली

rrshuklaji@gmail.com34 minutes ago 0

जाली नोट कांड- नेपाल से कनेक्शन निकाल रही SIT:सहारनपुर के 3 बैंक अफसरों पर लुकआउट नोटिस, प्राइवेट कर्मी लापता, सालभर के फुटेज खंगाले

rrshuklaji@gmail.com49 minutes ago 0

Trending News

india
त्रिशूर में कार खड़े लॉरी से टकराई:तमिलनाडु के छात्रों समेत 8 लोगों की मौत, पुलिस ने शनिवार को दी जानकारी

Recent Posts

  • त्रिशूर में कार खड़े लॉरी से टकराई:तमिलनाडु के छात्रों समेत 8 लोगों की मौत, पुलिस ने शनिवार को दी जानकारी
  • बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले एनकाउंटर में हुआ था फरार, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज
  • Tamil Nadu Temple Mobile Ban | Youth Footfall Drops
  • दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया के सैन्य अड्डे में विस्फोट:15 लोगों की मौत, 58 से ज्यादा घायल
  • संभल के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मटकी फोड़ी:एसपी-एएसपी ने की पूजा, बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में झांकियां सजाईं

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.