![]()
केरल के त्रिशूर जिले में खड़े लॉरी से कार टकराने के बाद 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों के पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के छात्र होने की आशंका है। हादसा सेंट्रल केरल के त्रिशूर जिले में हुआ। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी, जैसे मृतकों की पहचान और दुर्घटना कब हुई, अभी सामने नहीं आई है।
Source link
त्रिशूर में कार खड़े लॉरी से टकराई:तमिलनाडु के छात्रों समेत 8 लोगों की मौत, पुलिस ने शनिवार को दी जानकारी