Save medical records to Google, Samsung, and Apple Health

द न्यूयॉर्क टाइम्स12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इन एप्स में सिर्फ शारीरिक गतिविधि ही नहीं, बल्कि आपकी दिनचर्या भी रिकॉर्ड की जा सकती है।- प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar

इन एप्स में सिर्फ शारीरिक गतिविधि ही नहीं, बल्कि आपकी दिनचर्या भी रिकॉर्ड की जा सकती है।- प्रतीकात्मक फोटो

गूगल हेल्थ, सैमसंग हेल्थ और एपल हेल्थ जैसे एप्स में दवा का रिमाइंडर, मेडिकल रिकॉर्ड, इमरजेंसी आईडी और नींद जैसी जानकारियां एक ही जगह रख सकते हैं। ऐसे में जानिए इनके फायदे और कैसे करें इनका इस्तेमाल।

ये सबसे जरूरी, इमरजेंसी मेडिकल आईडी बनाएं

यह सबसे उपयोगी लेकिन सबसे कम इस्तेमाल होने वाले फीचर्स में से एक है। इसमें दर्ज कर सकते हैं

– ब्लड ग्रुप, एलर्जी, पुरानी बीमारी, नियमित दवाएं, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट, अगर किसी दुर्घटना या मेडिकल इमरजेंसी में फोन लॉक हो, तब भी कई फोन में यह जानकारी लॉक स्क्रीन से देखी जा सकती है। इससे अगर किसी इमरजेंसी कंडीशन में अस्पताल पहुंचते हैं तो डॉक्टर या राहतकर्मियों को इलाज शुरू करने में मदद मिलती है।

दवा का रिमाइंडर सेट करें, इससे डोज मिस नहीं होगी

अगर आप रोजाना कोई दवा लेते हैं या घर में किसी बुजुर्ग को नियमित दवा लेनी होती है, तो फोन के हेल्थ एप में उसका नाम, डोज और समय दर्ज कर सकते हैं।

फायदा

– तय समय पर नोटिफिकेशन मिलेगा।

– कौन-सी दवा कब ली, उसका रिकॉर्ड रहेगा।

– अगर कोई डोज छूट गई हो, तो हिस्ट्री में दिख जाएगी।

– यह फीचर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और थायरॉयड जैसी बीमारियों के मरीजों के लिए उपयोगी है।

मेडिकल रिपोर्ट और हेल्थ रिकॉर्ड एक ही जगह रखें

अक्सर ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, प्रिस्क्रिप्शन और डिस्चार्ज समरी अलग-अलग वॉट्सएप चैट, ईमेल या फोल्डर में बिखरी रहती हैं। हेल्थ एप में इन्हें व्यवस्थित रखा जा सकता है। यह सैमसंग-एपल जैसे डिवाइस में है।

फायदा

– इसमें सभी हेल्थ रिकॉर्ड्स सेव कर सकते हैं

– ब्लड टेस्ट रिपोर्ट डाल सकते हैं

– एक्स-रे और स्कैन रिकॉर्ड

– डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन

-वैक्सीनेशन रिकॉर्ड

– एलर्जी और पुरानी बीमारी की जानकारी।

एंड्रॉइड और आईफोन में इस तरह से इस्तेमाल करें

गूगल हेल्थ या सैमसंग हेल्थ एप खोलें। प्रोफाइल बनाकर स्टेप ट्रैकिंग ऑन करें। इसके बाद दवा का शेड्यूल, मेडिकल रिकॉर्ड और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट जोड़ें। इसी तरह आईफोन में हेल्थ एप खोलें और ऊपर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें। यहां मेडिकल आईडी सेट करें और हेल्थ से जुड़ी जरूरी जानकारी भरें।

नींद, मूड और रोजमर्रा की आदतों पर रख सकते हैं नजर

इन एप्स में सिर्फ शारीरिक गतिविधि ही नहीं, बल्कि आपकी दिनचर्या भी रिकॉर्ड की जा सकती है।

ये एक्टिविटी रिकॉर्ड कर सकते हैं– कितनी देर सोए, दिनभर कैसा महसूस किया, पानी कितना पिया, वजन में बदलाव, मानसिक स्थिति, कुछ हफ्तों का डेटा जमा होने पर ऐप पैटर्न दिखाता है, जिससे समझ आता है कि किन दिनों आपकी दिनचर्या या नींद प्रभावित हुई।

किस फोन में कौन-सा एप मिलेगा?

फोन हेल्थ एप

Android Google Health

Samsung Samsung Health

iPhone Apple Health

– तीनों एप फ्री हैं और इनके अधिकांश जरूरी फीचर बिना अतिरिक्त शुल्क के इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *