सुलतानपुर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 65 नामांकन दाखिल:कल होगी पर्चों की जांच, 9 सितंबर को होगा मतदान; तीन बार पहले टला था चुनाव


सुलतानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। शाम पांच बजे तक कुल 65 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। महिला आरक्षण को लेकर शशी मिश्र की ओर से दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई के चलते चुनाव तीन बार टल चुका था। नामांकन को लेकर दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में सुबह से ही गहमागहमी रही। अध्यक्ष पद के लिए 17 वकीलों ने भरा पर्चा बार अध्यक्ष पद के लिए पूर्व सचिव हेमंत मिश्र, बद्री प्रसाद पांडेय, ज्ञान प्रकाश तिवारी, शारदा प्रसाद मिश्र, अखिलेश शुक्ल, राज कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जेपी सिंह, जेपी तिवारी और सभाजीत सिंह समेत 17 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सचिव पद के लिए रोहित अवस्थी, सूर्यनाथ यादव, रवि पांडेय, मदन तिवारी और जयंत मिश्र समेत 13 वकीलों ने दावेदारी पेश की।
ट्रेजरार पद पर एकमात्र नामांकन ट्रेजरार पद के लिए सिर्फ एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अन्य पदों पर भी उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। कुल 65 नामांकन में अध्यक्ष पद के 17, महामंत्री के 13, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 8, सहसचिव पुस्तकालय के 5, सहसचिव खुर्शीद क्लब के 2 नामांकन शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी (एक महिला) के 7, कनिष्ठ कार्यकारिणी (एक महिला) के 7, महिलाओं के लिए आरक्षित सहसचिव प्रशासन के 2, उपाध्यक्ष के 3 और ट्रेजरार का एक नामांकन दाखिल हुआ। नारेबाजी करते हुए नामांकन करने पहुंचे उम्मीदवार दीवानी न्यायालय स्थित बाबू राजेंद्र प्रसाद सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चली। उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे। मौजूदा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश्वर सिंह, कुलदीप पाठक और पुष्पलता मौर्य समेत अन्य अधिवक्ताओं की मौजूदगी में दिनभर नामांकन प्रक्रिया चलती रही।
बुधवार को होगी नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद आपत्तियों पर निर्णय और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। नाम वापसी के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 9 सितंबर को मतदान, 10 सितंबर को मतगणना बार एसोसिएशन के लिए मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में होगा। मतगणना 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू की जाएगी। राजेंद्र प्रताप दुबे ने बताया कि मतदान में 2,080 मतदाता अपने पदाधिकारियों के चुनाव के लिए वोट डालेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *