Punjab Weather Alert: Heavy Rain Warning In 7 Districts

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को पंजाब के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी। इस अलर्ट के बाद लुधियाना, जालंधर और मोहाली में तेज बारिश देखने मिली। लुधियाना में भारी बारिश से किचलू नगर में सड़क का 30 फीट लंबा हिस्सा धंस गया, जिससे लगभग 20 फी

.

माछीवाड़ा साहिब के गांव शताबगढ़ में आज सुबह बारिश से एक घर की छत गिरने से मलबे में एक महिला दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान इंदरजीत कौर (36) के रूप में हुई है। उनके पति धर्मपाल का 4 साल पहले निधन हो चुका है। हादसे के समय महिला कमरे में बेड पर सोई थी। उसके साथ उसकी बुआ भी थी, जो घायल हुई है।

उधर, पटियाला के मॉडल टाउन में बारिश से बेसमेंट में पानी भरने के बाद इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम की दीवार गिर गई। हादसे के वक्त शोरूम के अंदर कोई नहीं था, इसलिए एक बड़ा हादसा टल गया।

वहीं, होशियारपुर में पानी के तेज बहाव के बीच से खड्ड पार कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में ही बह गई। हालांकि, ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई।

मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, उसमें पठानकोट, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) शामिल हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया।

दिन में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई। वहीं, राज्य के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.2°C रिकॉर्ड किया गया।

बारिश और नुकसान के PHOTOS…

माछीवाड़ा में छत गिरने से इंदरजीत कौर की मौत हो गई।

माछीवाड़ा में छत गिरने से इंदरजीत कौर की मौत हो गई।

लुधियाना के माछीवाड़ा में महिला बेड पर सोई थी। इसी दौरान छत का मलबा उसके ऊपर आ गया।

लुधियाना के माछीवाड़ा में महिला बेड पर सोई थी। इसी दौरान छत का मलबा उसके ऊपर आ गया।

लुधियाना में सड़क धंसने से इस बिल्डिंग के गिरने का खतरा पैदा हो गया है।

लुधियाना में सड़क धंसने से इस बिल्डिंग के गिरने का खतरा पैदा हो गया है।

पटियाला में शोरूम की दीवार गिर गई। इससे लाखों का नुकसान हुआ है।

पटियाला में शोरूम की दीवार गिर गई। इससे लाखों का नुकसान हुआ है।

जालंधर और लुधियाना में सुबह तेज बारिश हुई।

जालंधर और लुधियाना में सुबह तेज बारिश हुई।

कल बरनाला में सबसे ज्यादा बारिश

इससे पहले 5 अगस्त को सबसे अधिक 12 मिमी बारिश बरनाला में दर्ज की गई। इसके अलावा अमृतसर में 6 मिमी, गुरदासपुर में 2 मिमी, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना में 1.5 मिमी बारिश हुई। पठानकोट में केवल ट्रेस (बहुत हल्की) बारिश रिकॉर्ड की गई।

कुछ स्थानों पर बारिश की संभवना

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, उत्तर भारत से होकर मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा यूपी और हरियाणा के ऊपर कम दबाव (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) का क्षेत्र बना हुआ है।

इसके कारण पंजाब और चंडीगढ़ में नमी बढ़ गई है। इसी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान दोनों क्षेत्रों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

बिजली की मांग 14,603 मेगावाट दर्ज

गर्मी और उमस बढ़ने के साथ राज्य में बिजली की खपत भी बढ़ गई है। बिजली की मांग 14,603 मेगावाट दर्ज की गई। इसमें से 4,683 मेगावाट बिजली का उत्पादन राज्य ने खुद किया, जबकि शेष बिजली केंद्रीय ग्रिड से प्राप्त की गई। राज्य को केंद्र से 9,921 मेगावाट बिजली मिली, जो उसके निर्धारित 10,418 मेगावाट हिस्से से 497 मेगावाट कम रही।

डैम खतरे के निशान से नीचे

भाखड़ा डैम का जलस्तर 1,607.17 फीट है, जो खतरे के निशान 1,680 फीट से 72.83 फीट नीचे है। डैम में 46,663 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। 23,269 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पोंग डैम का जलस्तर 1,343.6 फीट है, जो खतरे के निशान 1,390 फीट से 46.4 फीट नीचे है। डैम में 23,380 क्यूसेक पानी आ रहा है। 13,715 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

शिमला में भारी बारिश, सड़कें पानी के तालाब में तब्दील:एनएच-5 14 घंटे से बंद; सैकड़ों गाड़ियां फंसीं, निगुलसरी में हाईवे पर गिर रहीं चट्टानें

हिमाचल की राजधानी शिमला में दोपहर दो से सवा तीन बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। भारी बारिश के बीच स्कूली बच्चों को घर लौटने में परेशानी हुई। शिमला के रामपुर और किन्नौर जिला के अधिकांश भागों में भी हल्की बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.