Praful Hinge Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs SRH IPL 2026 Match Photos

हैदराबाद2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रोचक मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले।

IPL डेब्यू में प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ओवर में 3 विकेट लिए। वे ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने। वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले आउट हुए। ईशान किशन के कैच के दौरान संदीप शर्मा और ध्रुव जुरेल टकरा गए।

प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ही वैभव सूर्यवंशी का विकेट लिया।

प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ही वैभव सूर्यवंशी का विकेट लिया।

SRH Vs RR मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स…

1. अभिषेक एक साल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट

अभिषेक शर्मा एक साल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। वे इस साल 18 पारियों में 7 बार बिना खाता खोले लौटे। उन्होंने रोहित शर्मा (2018) और संजू सैमसन (2024) को पीछे छोड़ा, जो 32-32 पारियों में 6-6 बार शून्य पर आउट हुए थे।

2. साकिब का IPL डेब्यू में बेस्ट बॉलिंग फिगर

साकिब हुसैन IPL डेब्यू में बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस वाले प्लेयर बने। उन्होंने 24 रन देकर 4 विकेट लिए। साकिब ने अश्विनी कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा। अश्विनी ने 2025 में KKR के खिलाफ 26 रन देकर 4 विकेट लिए थे। तीसरे नंबर पर प्रफुल हिंगे हैं। उन्होंने आज 34 रन देकर 4 विकेट लिए।

यहां से टॉप-6 मोमेंट्स…

1. आर्चर को लगातार दूसरे मैच की पहली गेंद पर विकेट

जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को आउट किया। अभिषेक बिना खाता खोले लौटे। इससे पहले 10 अप्रैल को RCB के खिलाफ भी आर्चर ने पहली गेंद पर फिल सॉल्ट को आउट किया था। लगातार दूसरे मैच में उन्होंने यह कारनामा किया।

IPL में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट के मामले में मोहम्मद शमी 5 विकेट के साथ टॉप पर हैं। आर्चर 4 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। राजस्थान के लिए यह 24वीं बार रहा जब टीम ने बिना कोई रन दिए पहला विकेट लिया। यह IPL में किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा है। वहीं, 12वीं बार ऐसा हुआ जब राजस्थान ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लिया।

अभिषेक शर्मा का विकेट सेलिब्रेट करते राजस्थान के खिलाड़ी।

अभिषेक शर्मा का विकेट सेलिब्रेट करते राजस्थान के खिलाड़ी।

2. ईशान किशन की सिक्स से फिफ्टी

10वें ओवर में ईशान किशन ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने रवि बिश्नोई के खिलाफ घुटने के बल बैठकर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर 30 गेंद में अर्धशतक बनाया।

ईशान किशन 44 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

ईशान किशन 44 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

3. संदीप-ध्रुव टकराए, ईशान कैच आउट

14वें ओवर में ईशान किशन का विकेट गिरा। संदीप शर्मा की वाइड लेंथ गेंद पर ईशान ने पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद ऊपर चली गई। कैच के दौरान संदीप शर्मा और ध्रुव जुरेल टकराए, लेकिन संदीप ने गेंद पकड़ ली।

संदीप ने जुरेल से टकराने के बाद भी कैच लिया।

संदीप ने जुरेल से टकराने के बाद भी कैच लिया।

4. फ्लडलाइट बंद हुई, दर्शकों ने फ्लैश जलाए

13वें ओवर में फ्लडलाइट बंद होने से खेल रुका। मैदान पर अंधेरा छा गया और दर्शकों ने मोबाइल फ्लैश जलाई। ब्रेक में ईशान किशन टॉवेल से खुद को सुखाते नजर आए, जबकि रियान पराग और संदीप शर्मा बात करते दिखे।

मैदान पर लाइट जाने के बाद क्लासन और किशन।

मैदान पर लाइट जाने के बाद क्लासन और किशन।

5. वैभव शून्य पर आउट, हिंगे ने पहले ओवर में 3 विकेट लिए

IPL डेब्यू में प्रफुल्ल हिंगे ने इतिहास रचा। वे पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। इससे पहले IPL इतिहास में 32 बार पहले ओवर में 2 विकेट लिए गए थे। दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। चौथी पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड किया। आखिरी गेंद पर लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को कैच कराकर तीसरा विकेट लिया। तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए।

प्रफुल्ल हिंगे वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद खुशी मनाते हुए।

प्रफुल्ल हिंगे वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद खुशी मनाते हुए।

6. फरेरा ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया

11वें ओवर में डोनोवन फरेरा ने 102 मीटर का सिक्स लगाया। हर्ष दुबे की फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने आगे बढ़कर शॉट खेला और गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर 102 मीटर दूर भेजा। फरेरा को 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर डेब्यू कर रहे साकिब हुसैन ने बोल्ड कर दिया।

डोनोवन फरेरा ने 69 रन की पारी खेली।

डोनोवन फरेरा ने 69 रन की पारी खेली।

————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश

IPL के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.