![]()
सावन माह शुरू होने से पहले कानपुर परमट स्थित प्राचीन श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। भाजपा एमएलसी सलिल बिश्नोई और श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के संतों ने गुरुवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। सावन के सोमवार पर भीड़ को कैसे बेहतर ढंग से दर्शन कराया जाए इसको लेकर भी ब्लूप्रिंट तैयार किया गया। इस दौरान बिजली, सड़क, पेयजल, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिया गया। भीड़ मैनेजमेंट और भक्तों की सुविधाओं को लेकर तैयारियां निरीक्षण में एमएलसी सलिल विश्नोई के साथ ही श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के गुरु मूर्ति हितेश्वर गिरी महाराज, मंदिर के महंत विवेकपुरी महाराज, थानापति अत्रीवन गिरी महाराज और मथुरा गिरी महाराज भी मौजूद रहे। उनके साथ बिजली विभाग, नगर निगम, जल संस्थान, नलकूप विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। बैठक में सावन मेले के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को मुख्य मार्ग की मरम्मत, निर्बाध बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम बेहतर करने का आदेश दिया। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। संत बोले-भक्तों की सहूलियत हमारी प्राथमिकता जूना अखाड़ा के मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़ा के संरक्षक महंत हरि गिरि महाराज के निर्देश हैं कि सावन में बाबा आनंदेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बिना किसी परेशानी के सहज दर्शन कराए जाएं। मंदिर परिसर और आसपास की सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाए, ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सावन मेले के शुभारंभ से पहले सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे कर लिए जाएंगे। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन का दावा है कि इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
Source link
श्री आनंदेश्वर मंदिर में सवान को लेकर तैयारियां शुरू:MLC सलिल विश्नोई और जूना अखाड़े के संतों ने अफसरों के साथ मंदिर का निरीक्षण किया