मुड़िया पूर्णिमा मेल एक हजार स्पेशल बसें चलाएगा रोडवेज:30 जुलाई तक प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों से मिलेगी सीधी बस सेवा


मुड़िया पूर्णिमा मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। मेले के दौरान 30 जुलाई तक एक हजार स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रमुख स्थानों से मिलेगी सीधी बस सेवा रोडवेज अधिकारियों के अनुसार प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से सीधे गोवर्धन और मथुरा के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। इससे प्रदेश के विभिन्न जिलों और दूरदराज के इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। भीड़ बढ़ने पर तुरंत उतारी जाएंगी अतिरिक्त बसें प्रशासन ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त रिजर्व बसों की भी व्यवस्था की है। यदि किसी रूट पर भीड़ बढ़ती है तो बिना देरी के रिजर्व बसों को संचालन में शामिल किया जाएगा, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े। 24 घंटे निगरानी, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मेले के दौरान परिवहन व्यवस्था पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि बस संचालन, यात्री सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *