PM मोदी आज पंजाब-चंडीगढ़ में:₹12,070 करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे; क्या रहेगा रूट, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी, पढ़िए सब कुछ


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 जुलाई) चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान वह ₹12,070 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्टों का नींव पत्थर और उद्घाटन करेंगे। चंडीगढ़ में PM दोपहर करीब सवा 1 बजे आएंगे। फिर यहां 2 करोड़ रुपए के AC टेंट में रैली करेंगे। वे यहां 45 मिनट रुकेंगे। इसके बाद जालंधर में उनके 4 कार्यक्रम हैं। पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। दोनों जगह पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के दस हजार से अधिक मुलाजिम तैनात हैं। दोनों जगह को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। पीएम के प्रोग्राम में केवल वही लोग शामिल होंगे, जिनके पास वैलिड कार्ड होंगे। इसके अलावा स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इस विजिट को पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दौरे से पहले पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा- 17 जुलाई को जालंधर में होने वाली भाजपा की रैली के दौरान पंजाब के लोगों के बीच जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। पंजाब के लोग बड़ी उम्मीद के साथ भाजपा की ओर देख रहे हैं। हमारी पार्टी का विकास का एजेंडा मेरे पंजाब के भाई-बहनों के लिए समृद्धि और जीवन को अधिक आसान तथा बेहतर बनाने को सुनिश्चित करेगा। अब चंडीगढ़ में होने वाले प्रोग्राम को 4 पॉइंट में जानिए अब जालंधर के प्रोग्राम को जानिए… इन चीजों को ले जाने पर पाबंदी रहेगी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा कारणों के चलते कई चीजों को ले जाने पर पाबंदी रहेगी। इसमें पानी की बोतल, भोजन, बैग, बैकपैक, छाता, माचिस, लाइटर, सिगरेट, चाकू, कैंची, नेल कटर जैसी धारदार वस्तुएं, सिक्के, बड़े चाबी के छल्ले, पेन, पेन ड्राइव, लैपटॉप, टैबलेट, ईयरफोन, चार्जर, पावर बैंक और कैमरा शामिल हैं। विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर काले रंग के कपड़े या काला रूमाल तथा किसी भी प्रकार के बैनर, पोस्टर और झंडे ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *