![]()
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस रामशंकर यादव टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को रिमांड पर लेगी। पुलिस ने 7 दिनों की कोर्ट से रिमांड मांगी है। इस पर आज सुनवाई होगी। इससे पहले, पुलिस आरोपी रमाशंकर, सुभाष श्रीवास्तव को पुलिस ने 14 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। जबकि अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को 40 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। उधर सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर निर्माण कार्य प्रभारी गोपालराव को आखिरकार अयोध्या से हटा दिया गया। गुरुवार को गोपाल राव चुपचाप अयोध्या छोड़कर चले गए। सूत्रों ने अनुसार आरएसएस ने उनका कार्य क्षेत्र बदल दिया है। बता दें 2 करोड़ की जमीन को 18 करोड़ में खरीदने के मामले के बाद गोपाल राव अयोध्या भेजे गए थे। इसके बाद वे लगातार सक्रिय रहे। हालांकि गोपाल राव पर किसी भी आरोप की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। आरोपी लवकुश की पत्नी अफसरों से बोली- मकान मत ढहाइए आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा बुधवार को अपनी बेटी और पिता के साथ अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने फैजाबाद स्थित निर्माणाधीन मकान से जुड़े अधूरे दस्तावेजों के संबंध में एक लेटर दिया है। दस्तावेज जमा करने के लिए एक महीने का समय मांगा, लेकिन प्राधिकरण ने केवल 7 दिन का वक्त दिया है। राम मंदिर का CEO बनने के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर के सीईओ बनने के लिए देशभर से 1000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के 24 घंटे के भीतर ही चयन समिति के आधिकारिक ई-मेल पर इतने आवेदन पहुंच गए। सबसे ज्यादा आवेदन रिटायर्ड अफसरों ने किए हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…
Source link
टिन्नू और उसके भतीजे को रिमांड पर लेगी पुलिस:गोपाल राव चुपचाप अयोध्या छोड़कर गए, 6 आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है पुलिस