Pakistani Intruder Arrested in Kathua Hiranagar Sector

  • Hindi News
  • National
  • Pakistani Intruder Arrested In Kathua Hiranagar Sector | Border Security

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उसे हिरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके में सीमा पर लगी फेंसिंग के पास पकड़ा गया। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति की उम्र करीब 60-65 साल है।

सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीमा पार करने की परिस्थितियों और इलाके में उसकी मौजूदगी के मकसद की जानकारी जुटाई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, उसकी पहचान से जुड़ी अन्य जानकारी और मामले की आगे की जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *