नबाव सिंह नागर बने भाजपा पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष:जातीय समीकरण साधते हुए भाजपा ने गुर्जर चेहरे पर खेला दांव

यूपी सरकार में पूर्व मंत्री रहे नबाव सिंह नागर अब भाजपा पश्चिम क्षेत्र के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष होंगे। भाजपा प्रदेश संगठन ने लंबे इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें पश्चिम का क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाव सिंह नागर को बनाया गया है। पार्टी ने इस बार गुर्जर चेहरे…

Read More

बदायूं में बारिश से केबल बॉक्स में पानी भरा:आधे शहर की बिजली 9 घंटे गुल रही, मरम्मत जारी

बदायूं में भारी बारिश के कारण 33केवीए लाइन के केबल बॉक्स में पानी भर गया, जिससे फॉल्ट आ गया। इसके चलते शहर के आधे हिस्से में नौ घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम चार बजे तक पावर कॉर्पोरेशन की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई थी। यह समस्या नवादा बिजलीघर से…

Read More

टेक दिग्गज अब ‘किसान’ बने; अमेरिका में कृषिभूमि की होड़:गेट्स-बेजोस 7 लाख एकड़ जमीन पर आलू-गाजर उगा रहे, जुकरबर्ग पाल रहे मवेशी

दुनिया के सबसे अमीर और टेक दिग्गजों में अब पशु-पालन और खेती का शौक बढ़ रहा है। अमेरिका में खेती की जमीन अब सिर्फ किसान की जरूरत नहीं, अरबपतियों के लिए बड़ा निवेश और शौक बन चुकी है। कोई यहां मवेशी पाल रहा है, तो कोई जमीन खरीदकर भविष्य ज्यादा सुरक्षित कर रहा है। मेटा…

Read More

उत्तराखंड के दो बार CM रहे बीसी खंडूरी का निधन:कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार, तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है। वह 91 साल के थे और पिछले करीब 50 दिनों से देहरादून के मैक्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती थे। लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे खंडूरी ने मंगलवार सुबह 11:10 बजे अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रिट्रीट में खुमानी का पौधा लगाया:व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक, कल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जाएंगी राष्ट्रपति, दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला के छराबड़ा स्थित रिट्रीट में खुमानी का एक पौधा लगाया। इसके बाद खुद पानी दिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति निवास के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और वहां आने वाले लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। दरअसल, रिट्रीट को मार्च 2023 में आम लोगों के लिए ओपन किया…

Read More

हाथरस में राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह से मामलों का निस्तारण:आपराधिक केस से चेक बाउंस और पारिवारिक विवाद तक मामलों का समझौते से निस्तारण

हाथरस में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और फीता काटकर लोक अदालत का उद्घाटन किया। इस दौरान अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। लोक अदालत शुरू होते ही बड़ी संख्या में…

Read More

बदायूं में एक रात में लूट की दो वारदात:टक्कर मारकर बाइक से गिराया, तमंचा दिखाकर महिलाओं से जेवर-कैश लूटे

बदायूं के बिसौली सर्किल क्षेत्र में एक ही रात में बाइक सवार बदमाशों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट की वारदातों को अंजाम दिया। इन घटनाओं ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने तमंचे के बल पर परिवारों को डराया और महिलाओं के जेवर, मोबाइल व नकदी…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी का संकल्प:एमडी पॉवर रवीश गुप्ता ने किया 12 विद्युत सखियों का सम्मान, रस्साकशी ने मन मोहा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में ऊर्जा विभाग के प्रबंध निदेशक ने कहा कि ऊर्जा विभाग सीधे तौर पर देश की प्रगति से जुड़ा हुआ है। औद्योगिक इकाइयों से लेकर ग्रामीण विकास और प्रत्येक आर्थिक गतिविधि में बिजली की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में विद्युत विभाग में कार्यरत प्रत्येक कार्मिक के दैनिक कार्य…

Read More

सब इंस्पेक्टर अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता:यूपी पुलिस में भर्ती होकर गाजियाबाद में मिली तैनाती

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 मिनट में 2 गोल्ड मेडल जीत लिए। जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह चैंपियन बने। अस्मिता डे यूपी पुलिस पुलिस की सब इंस्पेक्टर हैं, जो इस समय गाजियाबाद में तैनात हैं। उनके गोल्ड मेडल जीतने पर पुलिस विभाग में एक साथ खुशी छा गई। गाजियाबाद से ग्लासगो जाते…

Read More

झारखंड से गांजा की खेप लेकर आ रहे तस्कर अरेस्ट:गुजैनी पुल के पास करनी थी डिलीवरी, व्हाट्सएप कॉलिंग का इंतजार कर रहा था

झारखंड से गांजा की खेप लेकर निकले तस्कर को रेलबाजार पुलिस के जाल में फंस गया। तस्कर को गुजैनी पुल के पास माल की डिलीवरी करनी थी, वह व्हाट्सएप कॉलिंग का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक तस्कर को सप्लायर व प्राप्तकर्ता की कोई जानकारी नहीं होती, बल्कि…

Read More