बदायूं में बारिश से केबल बॉक्स में पानी भरा:आधे शहर की बिजली 9 घंटे गुल रही, मरम्मत जारी


बदायूं में भारी बारिश के कारण 33केवीए लाइन के केबल बॉक्स में पानी भर गया, जिससे फॉल्ट आ गया। इसके चलते शहर के आधे हिस्से में नौ घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम चार बजे तक पावर कॉर्पोरेशन की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई थी। यह समस्या नवादा बिजलीघर से मीराजी चौकी बिजलीघर को आने वाली 33केवीए लाइन में आई। मीराजी चौकी बिजलीघर से शहर के मोहल्ला मीराजी चौकी, पथिक चौक, विजयनगर, टिकटगंज, शहबाजपुर (आंशिक), कूंचा पांडा, चौबे मोहल्ला, मिर्घाटोला और पटियाली सराय के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति होती है। सुबह सात बजे बारिश शुरू होते ही केबल बॉक्स में पानी भर गया, जिसके कुछ देर बाद फॉल्ट आ गया और इन इलाकों की बिजली गुल हो गई। लगभग तीन घंटे तक तेज बारिश जारी रही। बारिश थमने के बाद पावर कॉर्पोरेशन की पेट्रोलिंग टीम ने लाइन की जांच की, तब केबल बॉक्स में फॉल्ट का पता चला। इसके बाद लाइन का शटडाउन लेकर मरम्मत का काम शुरू किया गया। बिजली गुल होने से बारिश के बाद बढ़ी उमस के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। घरों में लगे इनवर्टर की बैटरी भी डिस्चार्ज हो गईं, जिससे पंखों की सुविधा भी नहीं मिल पाई। इस व्यवधान से नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग दोनों के काम प्रभावित हुए। अवर अभियंता चंद्रमणि गौतम ने बताया कि केबल बॉक्स की मरम्मत का काम जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *