![]()
झारखंड से गांजा की खेप लेकर निकले तस्कर को रेलबाजार पुलिस के जाल में फंस गया। तस्कर को गुजैनी पुल के पास माल की डिलीवरी करनी थी, वह व्हाट्सएप कॉलिंग का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक तस्कर को सप्लायर व प्राप्तकर्ता की कोई जानकारी नहीं होती, बल्कि एक कोड वर्ड के तहत पूरा नेटवर्क व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए ऑपरेट हो रहा था। पुलिस इस बार भी पूरे नेक्सेस का पता नहीं लगा पाई। हालांकि तस्कर के पास से पुलिस ने करीब साढ़े तीन लाख का 16 किलो गांजा बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। बंदरिया बाग पुल के पास तस्कर को घेराबंदी कर दबोचा एसीपी कैंट प्रियंका बाजपेई ने बताया कि शुक्रवार दोपहर रेलबाजार पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी सूचना के आधार पर बंदरिया बाग पुल के पास सेंट्रल स्टेशन से ट्राली व पिट्ठू बैग लेकर पैदल आ रहे एक युवक को पुलिस ने रोकना चाहा, तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 16 पैकेट करीब 16 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पटना थाना बाढ़ के ग्राम सिकंदरा निवासी गौतम राय बताया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी झारखंड के टाटा से शहर में गांजा डिलीवरी करने आया था। आरोपित व्हाट्सएप कॉलिंग आने के बाद बताए गए ठिकाने में पहुंचकर अंजान शख्स को डिलीवरी करने का इंतजार कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि उसे कुछ नहीं पता कि किसने माल दिया और किसको डिलीवरी करनी है। इस दौरान उसकी कॉल हिस्ट्री भी डिलीट मिली। एसीपी कैंट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की रही है। 5 हजार थमाकर अंजान शख्स ने थमा दिया माल रेलबाजार पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी गौतम राय ने बताया कि झारखंड स्टेशन के बाहर एक अनजान शख्स टिकट माल और 5 हजार रुपये थमाकर चला गया। प्रति डिलीवरी उसे 5 हजार रुपये मिलता था, इस बार गांजा गुजैनी पुल के पास डिलीवरी करना था। जिसे माल देना था, उसे वह जानता तक नहीं है। कपड़ों व बैग के रंग के अलावा व्हाट्सएप कॉलिंग के तहत पूरा नेटवर्क ऑपरेट हो रहा है। इससे पहले भी वह एक बार वह शहर में गांजे की खेप लेकर आ चुका है।
Source link
झारखंड से गांजा की खेप लेकर आ रहे तस्कर अरेस्ट:गुजैनी पुल के पास करनी थी डिलीवरी, व्हाट्सएप कॉलिंग का इंतजार कर रहा था