Nissan Gravita CNG Kit Launched: Rs 82,999 Price Tag

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निसान इंडिया ने आज 4 मई को अपनी कॉम्पैक्ट MPV ‘ग्रेवाइट’ के लिए रेट्रोफिट CNG किट लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 82,999 रुपए है। ग्राहक किसी भी ऑफिशियल निसान डीलरशिप पर जाकर अपनी कार में इसे लगवा सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि यह किट ICAT (इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी) से अप्रूव्ड है। इसे मोटोजेन द्वारा डेवलप किया गया है। कंपनी इस किट के पार्ट्स पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की थर्ड-पार्टी वारंटी भी दे रही है।

निसान ग्रेविट की एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख से 8.93 लाख रुपए के बीच है।

डिजाइन: 25-25 लीटर के दो सिलेंडर, बूट स्पेस नहीं मिलेगा

ग्रेवाइट CNG किट की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘ट्विन टैंक’ सेटअप है। इसमें 25-25 लीटर के दो CNG टैंक दिए गए हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक (वर्टिकली) रखा गया है। हालांकि, दोनों टैंक की वजह से कार का बूट स्पेस (सामान रखने की जगह) पूरी तरह खत्म हो गई है, लेकिन इसकी 7-सीटर क्षमता बरकरार रहेगी। यह देश की इकलौती ऐसी कार है, जो 7 सीटों के साथ ट्विन CNG टैंक ऑफर कर रही है।

रेनो ट्राइबर CNG से कितनी अलग?

ध्यान देने वाली बात यह है कि निसान ग्रेविट की यह CNG किट रेनो की आने वाली ट्राइबर CNG से अलग है। ट्राइबर के नए मॉडल में कंपनी ने प्लेटफॉर्म में बदलाव कर सिलेंडर को गाड़ी के निचले हिस्से (अंडरबॉडी) में फिट किया है। वहीं ग्रेविट में पुराने आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सिलेंडर डिग्गी यानी बूट स्पेस में रखे जाते हैं।

परफॉर्मेंस: 1.0 लीटर इंजन, मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ CNG ऑप्शन

निसान ग्रेविट में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72hp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। फिलहाल यह CNG किट केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाले वैरिएंट्स के लिए ही अवेलेबल है।

इसमें पेट्रोल भरने वाली जगह के नीचे ही CNG नोजल (फ्यूल-फिलिंग पॉइंट) दिया गया है। फिलहाल यह सुविधा 16 राज्यों के 60 शहरों में शुरू की गई है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.