Allahabad University PGAT Registration 2026

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए परास्नातक प्रवेश परीक्षा (PGAT) का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 5 मई यानी मंगलवार से शुरू होगी।

.

विश्वविद्यालय के प्रवेश निदेशक प्रोफेसर कपिंदर के अनुसार अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://aupravesh2026.cbtexam.in/ पर जाकर 25 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

​परीक्षा का प्रारूप और शुल्क

​प्रवेश परीक्षा को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पीजीएटी-I (PGAT-I) के तहत पारंपरिक पाठ्यक्रम शामिल हैं, जिनकी परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी। वहीं, पीजीएटी-II (PGAT-II) के गैर-पारंपरिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में होगी।

​पंजीकरण शुल्क की बात करें तो पीजीएटी-I के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 1000 रुपये तथा एससी/एसटी और दिव्यांगों के लिए 500 रुपये निर्धारित है। पीजीएटी-II के लिए यह शुल्क क्रमशः 1600 रुपये और 800 रुपये तय किया गया है।

​परीक्षा पैटर्न और नियम

प्रत्येक प्रवेश परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। इसमें 50 प्रश्न सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, हिंदी, रीजनिंग और मानसिक क्षमता से संबंधित होंगे। विशेष बात यह है कि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

​विशेष बदलाव और आरक्षण

​इस वर्ष एम.एससी. ‘एग्रीकल्चर बॉटनी’ का नाम बदलकर ‘एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलॉजी’ कर दिया गया है। खेल कोटा (Sports Quota) के तहत प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय भारत सरकार की आरक्षण नीति का पालन करते हुए एससी को 15%, एसटी को 7.5%, ओबीसी को 27% और ईडब्ल्यूएस को 10% आरक्षण प्रदान करेगा।

विदेशी छात्रों को प्रवेश परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी, उन्हें सीधे अंतर्राष्ट्रीय छात्र सलाहकार के माध्यम से आवेदन करना होगा। ​अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.allduniv.ac.in) पर उपलब्ध सूचना विवरणिका को ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि विषय कोड में बाद में कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *