![]()
ग्रेटर नोएडा में बस चालक और परिचालक द्वारा नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन हमले के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए दिल्ली और गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्तों के साथ मैनपुरी के पुलिस अध
.
दो सप्ताह में मांगी कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट NHRC ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से मामले की विस्तृत रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है। रिपोर्ट में जांच की मौजूदा स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई और मामले से जुड़े अन्य अहम तथ्यों की जानकारी देने के निर्देश हैं।
पीड़िता को मुआवजा मिला या नहीं, यह भी बताना होगा आयोग ने पुलिस से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि पीड़िता को किसी तरह का मुआवजा या आर्थिक सहायता दी गई है या नहीं। यदि मुआवजा दिया गया है तो उसकी जानकारी भी रिपोर्ट में शामिल करनी होगी।
दिल्ली से ग्रेटर नोएडा तक जांच पर नजर मामले में दिल्ली और गौतमबुद्धनगर पुलिस की भूमिका के साथ मैनपुरी पुलिस से भी रिपोर्ट मांगी गई है। इससे साफ है कि मानवाधिकार आयोग इस पूरे घटनाक्रम की जांच और पीड़िता को मिले संरक्षण व सहायता की स्थिति पर नजर रख रहा है।
NHRC के स्वतः संज्ञान के बाद अब संबंधित पुलिस अधिकारियों को तय समयसीमा में जवाब देना होगा। आयोग की कार्रवाई से मामले की जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर निगरानी बढ़ गई है।