ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:उन्नाव में मोड़ पर बाइक से फिसलकर गिरे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया


उन्नाव में लालगंज हाईवे पर ओसियां के सामने एक सड़क हादसे में 34 साल के युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक फिसल गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के हरदी कुसुंडी गांव निवासी सुशील (34) पुत्र श्रीराम के रूप में हुई है। सुशील मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी को ससुराल से लिवाने जा रहे थे। उनकी ससुराल बारा सगवर थाना क्षेत्र के लालगंज प्रथम गांव में है। उन्नाव-लालगंज हाईवे से ओसियां लालगंज प्रथम लिंक रोड की ओर मुड़ते ही उनकी बाइक फिसल गई। इंदामऊ चौकी इंचार्ज रविंद्र मालवीय ने घायल सुशील को 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुशील के परिवार में पत्नी आरती देवी और तीन बेटियां लाडो, परी और पीहू हैं। वह गांव में खेती-बाड़ी का काम करता था और कभी-कभी अहमदाबाद जाकर भी मजदूरी करता था। घटना की खबर मिलते ही ससुराल में रह रही उनकी पत्नी आरती देवी अस्पताल पहुंचीं। पति का शव देखकर वह बदहवास हो गईं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *