उत्तर प्रदेश2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार,
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उधर, दुबई में ईरानी हमले से घायल हुए भारतीयों को लेकर PM मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि यह स्वीकार है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि आखिर पाकिस्तान 50 बाद शराब क्यों बेचने लगा…
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच सबरीमाला केस पर सुनवाई करेगी।
- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे; शेर की तरह लड़ूंगी

पश्चिम बंगाल में मिली हार के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने CM पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। ममता ने कहा कि हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग असली विलेन है। उसने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं। अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, मैं आजाद पंछी हूं। कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हूं।
ममता की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 2 बड़ी बातें…
चुनाव से दो दिन पहले हमारे लोगों को गिरफ्तार किया गया। जगह-जगह छापे मारे गए। IPS-IAS अधिकारियों का तबादला किया गया। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इसमें सीधे तौर पर शामिल हैं।
मैंने राजीव गांधी, मनमोहन सिंह, वाजपेयी सहित कई सरकारें देखीं, लेकिन ऐसा अत्याचार कभी नहीं देखा। अत्याचार की कोई सीमा नहीं रही। यहां लोगों को प्रताड़ित किया गया।
तेज म्यूजिक बजाने पर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या: कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर TMC के एक कार्यकर्ता और उसके साथियों ने हत्या की।

पूरी खबर पढ़ें…
2. UAE में 3 भारतीयों के घायल होने पर भारत नाराज, मोदी बोले- इसे स्वीकार नहीं करेंगे

ईरानी हमले में 3 भारतीय भी घायल हो गए। (फाइल फोटो)
दुबई के फुजैराह ऑयल पोर्ट पर ईरानी हमले में 3 भारतीय घायल होने पर भारत ने नाराजगी जताई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिकों का घायल होना पूरी तरह अस्वीकार्य है। भारत ने सभी पक्षों से तुरंत हिंसा रोकने की अपील की है।
इसके बाद PM मोदी ने भी ट्वीट कर कहा;-
नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना स्वीकार नहीं करेंगे। भारत UAE के साथ खड़ा है और बातचीत से शांतिपूर्ण हल का समर्थन करता है। होर्मुज से सुरक्षित आवाजाही बेहद जरूरी है।
UAE के पेट्रोलियम प्लांट पर हमला: ईरान ने UAE के फुजैराह में एक पेट्रोलियम प्लांट पर ड्रोन हमला किया। इससे इंडस्ट्री एरिया में आग भड़क उठी, जिसमें 3 भारतीय भी घायल हो गए।
अमेरिकी विमान कतर के एयरस्पेस से लापता: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिकी वायुसेना का KC-135 विमान कतर के एयरस्पेस में इमरजेंसी सिग्नल (7700) देने के बाद कुछ समय के लिए रडार से गायब हो गया। यह UAE के अल धफरा एयरबेस से उड़ा था। ईरान ने घटना में किसी भी भूमिका से इनकार किया है।
पूरी खबर पढ़ें…
3. ममता बनर्जी से अखिलेश मिलने जाएंगे, सपा प्रमुख बोले- सपा UP में बदलाव लाएगी

सपा मुखिया अखिलेश यादव आज यानी बुधवार को पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता जाएंगे। बंगाल के चुनाव नतीजे आने के बाद विपक्षी दल के किसी भी नेता का ये पहला दौरा होगा।
ममता ने कहा- INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी: ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि अखिलेश ने आज आने का अनुरोध किया था, लेकिन मैंने उन्हें अगले कल आने को कहा है। अब एक-एक कर सभी नेता आएंगे। मेरा लक्ष्य एक आम आदमी की तरह INDIA गठबंधन को मजबूत करने का है।
अखिलेश बोले- यूपी में PDA की काट भाजपा के पास नहीं: अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से कहा- बंगाल में भाजपा ने वोट की शर्मनाक लूट की। पुलिस प्रशासन का अवैध इस्तेमाल करने में उसे कतई संकोच नहीं।
यूपी में पीडीए का वोट सबसे ज्यादा है। तभी भाजपा बौखलाई हुई है। यूपी में सपा बदलाव लाने की ताकत रखती है। 2027 विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र और संविधान दोनों को बचाने की बड़ी लड़ाई होगी।
पूरी खबर पढ़ें…
4. इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 घायल; सभी 198 यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया

एयरपोर्ट अधिकारियों ने इमरजेंसी गेट खोलकर स्लाइडर से यात्रियों को निकाला।
हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट हो गया, जिसमें 5 यात्री घायल हो गए। घटना एयरपोर्ट पर खड़ी फ्लाइट में हुई। पावर बैंक एक यात्री के बैग में था। हादसे के बाद सभी 198 यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। एयरलाइन के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं।
फ्लाइट में पावर बैंक से चार्जिंग बैन: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जनवरी 2026 से फ्लाइट के दौरान यात्री पावर बैंक का इस्तेमाल कर मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज करने पर रोक लगा दी थी। क्योंकि आग लगने का बड़ा कारण बन सकती हैं।
पूरी खबर पढ़ें…
5. देश के कई राज्यों में ओले गिरे, यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 31 मौतें

देशभर के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। आंधी-बारिश और बिजली गिरने से बिहार में 23 और यूपी में 8 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान-MP और दिल्ली के कई इलाकों में ओले गिरे। इसकी वजह से इन राज्यों में करीब 4°C से लेकर 8°C की गिरावट आई है। उधर, हरियाणा में तेज आंधी से 15 हजार से ज्यादा पेड़ उखड़ गए।
जानिए आज का मौसम कैसा रहेगा…
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है।
- बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है।

पूरी खबर पढ़ें…
6. कर्ज में डूबे पाकिस्तान ने शराब बेचना शुरू किया, इस्लाम का हवाला देकर बैन किया था

कर्ज से जूझ रहे पाकिस्तान ने शराब बेचना शुरू कर दिया।देश की इकलौती लोकल कंपनी मरी ब्रूअरी गैर मुस्लिम देशों को शराब सप्लाई कर रही है। इनमें ब्रिटेन, जापान, पुर्तगाल और थाईलैंड जैसे देश शामिल हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने 50 साल पहले इस्लाम का हवाला देकर शराब पर बैन लगा दिया था।
पाकिस्तान पर 138 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज: पाकिस्तानी सरकार की कमाई और खर्च के बीच बड़ा अंतर है। वित्त वर्ष 2026 में सरकार की आय करीब 40 अरब डॉलर है, जबकि खर्च 58 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। पाकिस्तान पर इस समय लगभग 138 अरब डॉलर का बाहरी कर्ज है।
पूरी खबर पढ़ें…
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- राजस्थान: बांसवाड़ा में नदी में नाव पलटी, बच्चे समेत 2 लापता:8 लोग तैरकर बाहर निकले, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी; लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: राघव चड्ढा बोले- हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस: CM बोले- पंजाब में भाजपा MLA 2, राज्यसभा MP 6, यह कैसे; केजरीवाल बोले- फरवरी में मोदी सरकार गिरेगी (पूरी खबर पढ़ें)
- राजस्थान: जज के फंदे पर लटकते ही पत्नी घर से भागी: बाहर IAS बहन कार लेकर खड़ी थी, ससुर ने पूछा बेटा कहां है? बोली- पता नहीं (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- PIL अब पैसा इंटरेस्ट लिटिगेशन बनी: सबरीमाला केस में वकीलों ने याचिका लगाई; जज ने कहा- अपने लोगों के लिए काम करें (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: एमपी के दो सांसद साउथ में विधानसभा चुनाव हारे: केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन की तमिलनाडु में शिकस्त; जॉर्ज कुरियन केरलम में तीसरे नंबर पर रहे (पूरी खबर पढ़ें)
- उत्तराखंड: राहुल गांधी का पीए बताकर महिला से ठगी: टिकट दिलाने का आश्वासन देकर भरोसे में लिया, प्रदेश के बड़े नेताओं की सुनाई आवाज (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: ट्रम्प बोले- 8-9 साल और राष्ट्रपति रहूंगा: सुनकर लोग हंसने लगे तो कहा- मैं मजाक नहीं कर रहा, अभी बहुत काम करना बाकी है (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…
आदमी निगलने के शक में मगरमच्छ गिरफ्तार

साउथ अफ्रीका में पुलिस ने एक मगरमच्छ को ‘अरेस्ट’ कर लिया है। शक है उसने लापता बिजनेसमैन को निगल लिया। हेलिकॉप्टर से मगरमच्छ को नदी से उठाया गया। जांच के दौरान उसके पेट से इंसानी अवशेष मिले।
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

सिंह राशि वालों के बिजनेस में सुधार होगा। धनु राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
