![]()
गोरखपुर में 28 अप्रैल को ट्रैफिक हेड कांस्टेबल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें वे नौसड़ चौराहे पर एक माल लदे डीसीएम के ड्राइवर से वसूली और बदसलूकी करते नजर आएं। इस मामले में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने संज्ञान लिया और जांच के बाद मंगलवार को आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। साथ ही आगे की विभागीय जांच के आदेश दिए। पीड़ित की ओर से लगाए गए आरोपों की गहन पड़ताल जारी है। जानिए पूरा मामला…
28 अप्रैल को नौसड़ चौराहे पर हुई घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसमें एक ट्रैफिक हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव एक डीसीएम ड्राइवर से बहस करते हुए नजर आ रहे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर धर्मेंद्र पाल रायपुर से पपीता लादकर गोरखपुर मंडी आ रहा था। तभी सुबह करीब 7 बजे ट्रैफिक हेड कांस्टेबल ने नौसड़ चौराहे पर उसके रोकर पहले नो एंट्री में 20 हजार रुपये के चालान की बात कही, फिर तीन हजार रुपये देने पर मामला खत्म करने का प्रस्ताव दिया। ड्राइवर ने आरोप लगाया था कि रुपए न देने पर उसे धमकाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसका कहना था कि वाहन में लदा माल समय पर मंडी नहीं पहुंचता तो सड़ने का खतरा था, इसके बावजूद उसे रोके रखा गया। चुपके से बनाई वीडियो
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चालक हाथ जोड़कर पुलिसकर्मी से जाने देने की गुहार लगा रहा है, जबकि आरोपी पुलिसकर्मी चाय की दुकान पर बैठकर तंबाकू रगड़ते हुए चालान काटता नजर आ रहा है। इस दौरान चालक बार-बार अपनी मजबूरी बताता रहा, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। इस वीडियो पर लोगों की तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं आई। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। एसएसपी डॉ कौस्तुभ ने शुरुआती जांच में आरोप प्रथम दृष्टया गंभीर पाए जाने पर ट्रैफिक हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही विभागीय जांच बैठा दी गई है। जांच में सभी तथ्यों और साक्ष्यों की गहनता से पड़ताल की जाएगी।
Source link
ट्रैफिक हेड कांस्टेबल ने DCM ड्राइवर से वसूली की:गोरखपुर में आरोपी को SSP ने किया निलंबित, जांच जारी