Lucknow NEET Re-Exam Security | No Vehicles, People 50m From Centre

लखनऊ में रविवार को होने वाले NEET री-एग्जाम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शनिवार को ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

.

बैठक में तय किया गया कि परीक्षा केंद्रों के 50 मीटर दायरे में किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही केंद्र के आसपास अनावश्यक रूप से किसी व्यक्ति के खड़े रहने पर भी रोक रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी परीक्षा केंद्रों की बाउंड्री वॉल की जांच कराई जाएगी। जिन केंद्रों की दीवारें छोटी हैं, वहां सुरक्षा कर्मियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी तरह की नकल या बाहरी हस्तक्षेप की संभावना न रहे।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में केवल एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और तीन पासपोर्ट साइज फोटो ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस समेत किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु केंद्र के अंदर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *