Labourer Dies After Touching High Tension Line

राघवेंद्र प्रताप | सुमेरपुर, उन्नाव3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के पनहन चौराहे पर किराना का सामान ट्रक से उतारते समय एक मजदूर की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। पिंटू रावत (32), पुत्र सज्जन लाल रावत, ट्रक से किराना का सामान उतारने के लिए उस पर चढ़ा था। सामान उतारते समय वह हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे पूरे ट्रक में करंट फैल गया और पिंटू गंभीर रूप से झुलस गया।

इस हादसे में पिंटू का साथी दुल्लर, निवासी घाटमपुर, भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने दोनों घायलों को पीएचसी पुरवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया। घायल दुल्लर का इलाज जारी है।

मृतक पिंटू अपने दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। उसके छोटे भाई मोहित, बहन शिल्पा और मां का इस घटना के बाद से बुरा हाल है।

इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *