- Hindi News
- National
- Supreme Court Notice To Election Commission | Delhi Voter List Controversy
नई दिल्ली7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली में चल रहे SIR पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा। कोर्ट ने ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ के तहत मतदाताओं को नोटिस देने का आधार पूछा।
कोर्ट ने चुनाव आयोग को अब तक उठाए गए कदमों की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही, बिहार और पश्चिम बंगाल SIR मामलों में दिए अंतरिम निर्देशों का पालन करने को कहा।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच दिल्ली SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।
याचिकाकर्ताओं के मुताबिक, दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से करीब 47 लाख नाम हटाए गए हैं। करीब 33 लाख ऐसे मतदाताओं को नोटिस दिए गए हैं, जिनके नाम ड्राफ्ट लिस्ट में बने हुए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है।
